फ्रीमेसन फ्रेंडली क्रिकेट मैच के साथ किया वृक्षारोपण
कानपुर | श्री गोपालकृष्ण सिंघानिया रेलवे क्रिकेट स्टेडियम, में लॉज डॉ. गौरहरी सिंघानिया नंबर 391 के व्हाट्सएप फुल मास्टर वरशिपफुल ब्रदर विराट गुप्ता की अध्यक्षता में फ्रीमेसन फ्रेंडली क्रिकेट मैच के साथ-साथ वृक्षारोपण अभियान एवं अन्नदान अभियान का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाईचारे, खेल भावना, पर्यावरण संरक्षण तथा सेवा की भावना पर आधारित रहा, जिसमें भ्राताओं एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सेवा गतिविधियों के अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता एवं सतत विकास को बढ़ावा देने हेतु वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया, जिसके माध्यम से संदेश दिया गया “इसके उपरांत अन्नदान अभियान का आयोजन किया गया, जो करुणा, सेवा तथा समाज के प्रति दायित्व जैसे मेसोनिक मूल्यों का प्रतीक है।फ्रेंडली क्रिकेट मैच में उत्कृष्ट व्यक्तिगत एवं टीम प्रदर्शन देखने को मिले, जिन्हें निम्नलिखित रूप में सम्मानित किया गया:विजेता: रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव मैन ऑफ द मैच, देव केसारवानी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ ब्र. देव केसारवानी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ वेदांश गुप्ता सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक अजय पुरवार वर्शिपफुल मास्टर विराट गुप्ता जी की ओर से सभी भ्राताओं एवं अतिथियों को उनके बहुमूल्य समय एवं वृक्षारोपण अभियान, अन्नदान अभियान तथा फ्रीमेसन फ्रेंडली क्रिकेट मैच जैसी सेवा गतिविधियों को पूर्ण समर्थन देने हेतु विशेष धन्यबाद दिया इस अवसर पर लॉज डॉ. गौरहरी सिंघानिया नंबर 391 के वर्शिपफुल मास्टर डब्ल्यू. ब्र. विराट गुप्ता, कोषाध्यक्ष डब्ल्यू. ब्र. अभय पुरवार, सचिव वी. डब्ल्यू. ब्र. वाई. एम. देसाई, तथा रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव के अध्यक्ष पीएचएफ रोटेरियन आशीष अग्रवाल, सचिव रोटेरियन आर. के. बाजपेयी एवं कोषाध्यक्ष रोटेरियन जॉय निगम आदि मौजूद रहे |
|