अवैध निर्माण पर प्रवर्तन ने 19.5 बीघे में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर । शुक्रवार को केडीए प्रवर्तन (जोन-1बी) के विषेष कार्याधिकारी डा0 रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में ध्वस्तीकरण कार्यवाही की गयी। जिसके तहत धरमपुर के तीन अलग-अलग स्थानों के अराजियों से 19.5 बीघा पर आयुक्त की गई। जिसमें पन्ना लाल, अदन पुत्र भरोसा, पूजा यादव पत्नी राम चन्द्र, राकेश दीक्षित, सती प्रसाद व अन्य की 381ग, 384क, 395क, 386क, 395खग्राम- धरमपुर 7 बीघा, मेसर्स माॅ डेवलपर्स के सुनील कुमार गौर, चेतन बाजपेई व अन्य की 393, 397ख, 394, 384ग ग्राम- धरमपुर की 5.5 बीघा और सुनील कुमार, मृदुल जौहरी, राधेश्याम पुत्र गंगाराम, सूरजवली, शंकर लाल, मोहन लाल व अन्य की 286, 284, 407, 405 392, 391ग्राम- धरमपुर 7 बीघाअवैध प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। डा0 रवि प्रताप सिंह, विशेष कार्याधिकारी ने बताया कि उपरोक्त लोगों ने बिना अनुमति के जमीन की प्लाटिंग की जा रही है। लोगों को धोखा देकर प्लाट बेचे जा रहे है। नियमानुसार किसी भी प्रकार की प्लाटिंग से पहले कानपुर विकास प्राधिकरण से अनुमति अनिवार्य है।
|