नगर निगम गेस्ट हाउस में महापौर ने जमकर खेली होली
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर । सोमवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित नगर निगम गेस्ट हाउस में महापौर प्रमिला पाण्डेय ने होली मिलन समारोह एवं फूलो की होली का आयोजन किया। समारोह में फूलो की होली में विभिन्न गीतों लोग भाव विभोर हुए।
महापौर प्रमिला पांडे ने पार्षदों व अतिथियों को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी और लोगों के साथ फूलों की होली खेली। इस दौरान महिला मोर्चा की तरफ से जमकर अबीर गुलाल उड़ाया गया। होली मिलन समारोह में महापौर प्रमिला पांडे ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है आपसी भाईचारे का त्यौहार है, यही वजह है कि भारत की संस्कृति श्रेष्ठ मानी जाती है। क्योंकि यहां सभी त्योहार आपसी भाईचारे एवं सद्भावना को बढ़ावा देते हैं। इसी प्रकार होली का त्यौहार भी उनमें से एक है। समारोह में वर्तमान, पूर्व पार्षद, नगर निगम एवं जलकल के अधिकारी, नगर निगम के कर्मचारी संगठन एवं भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए। पार्षद नवीन पण्डित नेता सदन, डॉ0 अखिलेश वाजपेयी, सौरभ देव, सन्तोष साहू, विद्याा वर्मा, सौरभ देव, अमित जायसवाल, सुशील अवस्थी, कौशिक वाजपेयी, वन्दना शर्मा , पूर्व पार्षद अर्पित यादव, विजय गौतम एवं भाजपा संगठन के पदाधिकारी इत्यादि उपस्थित रहे।