राजस्व प्राप्ति में कानपुर मण्डल रहा अव्वल
- 100.09 प्रतिशत के साथ आरटीओ कानपुर मण्डल प्रथम स्थान पर
- 5828 लाख के सापेक्ष 5833 लाख का राजस्व प्रवर्तन विभाग ने जुटाया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। उ.प्र. सरकार द्वारा दिए गए राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य में एक बार फिर आरटीओ कानपुर मण्डल अव्वल रहा है। प्रवतर्न विभाग द्वारा की गई कार्यवाही और शमन शुल्क के रूप में वसूले गए राजस्व का लक्ष्य 100 प्रतिशत को भी पार कर गया। 5828 लाख राजस्व के लक्ष्य को पार करते हुए कानपुर मण्डल प्रवर्तन विभाग ने 5833 लाख का राजस्व प्राप्त कर 100.09 प्रतिशत का आंकडा पार कर लिया।
कानपुर मण्डल आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि फरवरी - 2026 तक लक्ष्य के अनुरूप 100.09 फीसद लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता हासिल की गई। वहीं मुरादाबाद दूसरे नम्बर पर तो मेरठ और अयोध्या 81 प्रतिशत राजस्व प्राप्त के साथ तीसरे नम्बर पर रहे। उन्होंने बताया कि समूचे उत्तर प्रदेश में 19 मण्डल है जिसमें कानपुर मण्डल राजस्व के मामले में सबसे ऊपर के पायदान पर रहा। वहीं चालान लक्ष्य 47475 के सापेक्ष 177626 की प्राप्ति कर 374.15 प्रतिशत आंकडा रहा। अगर पूरे उत्तर प्रदेश के राजस्व की बात करे तो 72 फीसदी रहा। आपको बता दे कि कानपुर मण्डल संभागीय परिवहन विभाग इससे पूर्व भी तीन बार राजस्व के मामले में प्रथम स्थान पर रह चुका है जो कि पूर्व की स्थिति को बरकरार रखते हुए इस वित्तीय वर्ष में भी कानपुर मण्डल संभाग पहले नम्बर पर रहा। उन्होंने राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य को पार करने पर प्रवर्तन टीम को बधाई दी।