होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  चिकित्सक ने शुरू की कार्डियोलॉजी ओपीडी सेवाएं
 
चिकित्सक ने शुरू की कार्डियोलॉजी ओपीडी सेवाएं
Updated: 3/18/2026 7:24:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

चिकित्सक ने शुरू की कार्डियोलॉजी ओपीडी सेवाएं 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | जिलों में उन्नत हृदय उपचार की सुविधा को और मजबूत बनाने की दिशा में मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ, ने शहर में मासिक कार्डियोलॉजी ओपीडी सेवा शुरू करने की घोषणा की। यह ओपीडी सेवा कानपुर कार्डियोलॉजी सेंटर के सहयोग से शुरू की गई है। इस अवसर पर, डॉ. विशाल श्रीवास्तव, डायरेक्टर एवं यूनिट हेड कार्डियो थोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ तथा कानपुर कार्डियोलॉजी सेंटर के ओनर एवं कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट - डॉ. मनीष गुप्ता, भी मौजूद रहे। कार्डियक साइंसेज के क्षेत्र में 22 वर्षों का अनुभव रखने वाले डॉ. विशाल श्रीवास्तव, अब हर महीने के पहले बुधवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक स्वरूप नगर स्थित कानपुर कार्डियोलॉजी सेंटर में उपलब्ध रहेंगे। यहां वे मरीजों को प्राथमिक जांच, परामर्श और फॉलो-अप सेवाएं प्रदान करेंगे। इस पहल पर, डॉ. विशाल श्रीवास्तव, डायरेक्टर एवं यूनिट हेड, कार्डियो थोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ, ने कहा, “भारत में दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में समय पर डॉक्टर से सलाह और शुरुआती जांच बहुत महत्वपूर्ण होती है। कानपुर में इस ओपीडी सेवा की शुरुआत का उद्देश्य यह है कि कानपुर व आसपास के मरीजों को उन्नत कार्डियक विशेषज्ञता उनके शहर के पास ही मिल सके, ताकि उन्हें इलाज में देरी न हो। यहां मरीजों को पूरी तरह से जांच, परामर्श और रोकथाम के साथ-साथ उन्नत इलाज के विकल्पों के बारे में भी सटीक सलाह मिलेगी।”डॉ. श्रीवास्तव, ने आगे कहा कि, “अक्सर मरीज शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करते हैं। इनमें सीने में दर्द या भारीपन, जबड़े, बाएं कंधे, हाथ, कोहनी या पीठ में दर्द, सांस फूलना, ठंडा पसीना आना, मितली, ज्यादा थकान, चक्कर आना या बेहोशी जैसे लक्षण शामिल हो सकते हैं। यह लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं और मरीज बीमारी के अलग-अलग चरणों में डॉक्टर के पास पहुंचते हैं। अगर समय रहते जांच हो जाए तो दिल की कई बीमारियों का असरदार इलाज संभव है।“कानपुर में इस विशेष ओपीडी सेवा की शुरुआत मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत अस्पताल आसपास के शहरों में रहने वाले मरीजों तक उन्नत हृदय उपचार पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। इस पहल से विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह, सही समय पर जांच और आगे के इलाज की सुविधा मरीजों को उनके घर के करीब ही मिल सकेगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
यूपीयूएमएस सैफई में आजीवन कारावास भुगत रहे कैदी के एडवांस्ड ओरल कैंसर का सफल ऑपरेशन
डॉ. नंदिनी रस्तोगी “उत्कृष्ट महिला डायबेटोलॉजिस्ट ऑफ़ द ईयर - 2026 से सम्मनित
हैलट अस्पताल पहुंच सड़क दुर्घटना में घायल यात्रियों का पुलिस आयुक्त ने जाना हालचाल
यूपीयूएमएस सर्जरी विभाग द्वारा आवश्यक शल्य चिकित्सा कौशल पर प्रथम व्यावहारिक कार्यशाला का सफल आयोजन
चिकित्सकों ने किडनी रोगों की बढ़ती समस्या के चलते स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर दिया जोर
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :