ईद मुबारक: फिजाओं में गूंजी अमन की दुआ, गले मिलकर दी मुबारकबाद
- पुलिस-प्रशासन समेत राजनीतिक, सामाजिक संगठनों ने लगाये कैंप, दी बधाई
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। शहर में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया। मस्जिदों और ईदगाहों में अल्लाह की बारगाह में हजारों सिर एक साथ सजदे में झुके और मुल्क व समाज में अमन-चैन की दुआएं मांगी गईं। वहीं बेनाझाबर स्थित बड़ी ईदगाह समेत अधिवतर मस्जिदों अधिक भीड़ होने के चलते दो पालियों (शिफ्ट) में नमाज अदा की गई। साथ ही किसी भी मस्जिद व ईदगाह में सड़क पर नमाज नही अदा की गई। ईदगाह में पहली शिफ्ट में 8 बजे की नमाज में इमामत कारी सुब्हान इलाकी ने की। इसी तरह दूसरी शिफ्ट 9.30 बजे अकरम इलाही ने नमाज पढ़ाई। इस में अमन-चैन की दुआ की गई। ईदगाह गद्दियांना में पेश इमाम मौलाना हाशिम हशफी ने की, ईदगाह मसवानपुर में शहर काजी मौलाना मुश्ताक मुशाहिदी और इंदरगाह चांदमारी कैट में शहर काजी मुफ्ती मो साकिब अदीब मिस्बाई ने नमाज अदा कराई। जाजमऊ स्थित बड़ी ईदगाह में ईद के मौके पर बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की। इसके साथ ही ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर बच्चों के खिलौनों, कपड़ों, झूले और खाने के सामान की दुकानें लगीं। वहीं बड़ी ईदगाह के सामने लोगों को ईद की मुबारकबादी देने के लिए पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी और सपा विधायक अमिताभ बाजपेई समेत पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल, जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह और एडीएम सिटी डॉ राजेश कुमार व सामाजिक संगठनों ने कैंप लगा की बधाई दी।
- बाक्स
फेथफुलगंज में महिलाओं ने पुरुषों के साथ अदा की ईद की नमाज
फेथफुलगंज की मास्टर अब्दुल करीम ईदगाह और सुजातगंज ईदगाह में महिलाओं ने एक ही पेश इमाम के पीछे पुरूषों के साथ ईद की नमाज अदा कर अमनचैन की दुआं की। महिलाओं के लिए अलग से पर्दे के साथ नमाज अदा की। यहां महिलाओं की जमात के लिए पर्दे का इंतजाम किया गया था। मास्टर अब्दुल करीम ईदगाह में मौलाना अब्दुस्समी नदवी और सुजातगंज में मौलाना रजाउल्लाह सलफी ने नमाज अदा कराई। इस मौके पर मुल्क में अमन शांति की दुआ हुई।
- बाक्स
बच्चों संग शांति सौहार्द के साथ मनाया ईदमहापर्व त्योहार
कानपुर | ईद के मुबारक मौके पर दूसरे दिन भी गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी रहा हर घर खुशियों से भरा रहा मेहमान लोग एक दूसरे के घर जाकर सेवई दही की फुलकी का मज़ा लिया ऐसे मौके पर लोग बिरयानी खाना नहीं भूले लोगों ने सेवई के साथ बिरयानी का भी आनंद लिया चमनगंज में हाफिज़ सैयद मोहम्मद फैसल जाफरी ने भी अपने बच्चों के साथ रिश्तेदारों व अहबाब के घर पहुंचे और बच्चों को ईदी तक़सीम की हाफिज़ फैसल ने कहा कि रमज़ान का महीना बहुत ही अच्छे से गुज़रा लोगों ने रोज़ा रखकर नमाज़ व इबादत में दिन रात गुज़ारे राशन किट देकर गरीबों,यतीमों,बेसहारा लोगों की मदद की और अपने रब का शुक्रिया अदा किया और ईद भी सही मायने में उसी की है जिसने रमज़ानुल मुबारक मे कसरत से इबादत की गरीबों बेसहारा लोगों का ख्याल रखा अल्लाह से दुआ है कि अपने मुल्क समेत पूरी दुनिया के मुसलमानों की हिफाज़त फरमाए और अगले साल भी यह मुबारक महीना हम सबको अता फरमाए।