धूमधाम से मनाया जाएगा 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस
- हर कार्यकर्ता घर-घर फहराएगा भाजपा का झंडा : प्रकाश पाल
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।क्षेत्रीय मॉनिटरिंग टोली की नियमित बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि आगामी 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस पूरे क्षेत्र में उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए संगठन के प्रति समर्पण और सेवा का संकल्प दिवस है बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्तमान में चल रहे मंडल प्रशिक्षण वर्गों में प्रशिक्षण टोली की पूर्ण जिम्मेदारी होगी कि शेष बचे मंडलों में कार्यकर्ताओं का रात्रि प्रवास अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक मजबूती और संवाद बढ़ेगा।इसके साथ ही जिन मंडलों में 28-29 मार्च को प्रशिक्षण वर्ग निर्धारित हैं, उन मंडलों में 29 मार्च को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को प्रशिक्षण सत्र के दौरान सामूहिक रूप से सुना जाएगा। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सभी भाजपा कार्यालयों को फूलों और झालरों से सजाया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर भाजपा का झंडा लगाए और परिवार के साथ स्थापना दिवस मनाकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करे। सभी 17 जिलों में इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर तीन पदाधिकारियों को संयोजक एवं सह-संयोजक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, पवन प्रताप सिंह, रीता शास्त्री, मोहित सोनकर, हर्ष द्विवेदी, पवन पांडे, आलोक शुक्ला, सचिन गौड़, अर्शी सुल्तान, सौरभ कमल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।