हर्षोल्लास के साथ आईएमए ने मनाया ईद मिलन समारोह
- आपसी मेलजोल के जरिए भाईचारे का दिया संदेश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपुर शाखा द्वारा “ईद मिलन – आईएमए कानपुर” कार्यक्रम का आयोजन आईएमए भवन परेड, में हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। इस कार्यक्रम के अतिथि अमिताभ बाजपेई (विधायक, आर्य नगर) डॉ विपिन टांडा, एडिशनल पुलिस कमिश्नर कानपुर नगर थे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में आपसी भाईचारे, एकता एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर बल दिया आईएमए के पदाधिकारियों ने बताया कि ईद इस्लाम का एक प्रमुख पर्व है, जो ईद उल फितर के रूप में मनाया जाता है और प्रेम, त्याग, भाईचारे एवं आपसी सौहार्द का संदेश देता है। यह पर्व समाज में एकता, सहयोग और मानवता की भावना को सुदृढ़ करता हैइंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा समय-समय पर अपने सदस्यों के लिए ऐसे सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है, जिससे चिकित्सकों के बीच आपसी जुड़ाव, सहयोग एवं भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। ऐसे आयोजन समाज में एकता, सौहार्द और सकारात्मक संदेश प्रसारित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. मोहम्मद जमील, डॉ. कलीम अहमद, डॉ. गुल शगुफ्ता का प्रमुख योगदान रहा। इस अवसर पर आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, डॉ. शालिनी मोहन, सचिव , डॉ. विशाल सिंह, वित्त सचिव आईएमए सदस्यगण एवं शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दीं एवं आपसी मेलजोल के माध्यम से भाईचारे का संदेश दिया।