आग से बचाव की जानकारी जन-जन को जरूरी - लखन शुक्ला
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | मकड़ीखेड़ा सीएनजी स्टेशन के पास सीयूजीएल द्वारा ऑफ साइट मॉक ड्रिल लेवल -3 का आयोजन किया गया |कार्यक्रम में सीयूजीएल के प्रबंध निदेशक आर एल पाल, परियोजना विभाग के प्रमुख एस मोहपात्रा, लखन कुमार शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग और एस एम अली तथा संचालन एवं रखरखाव विभाग के प्रमुख आलोक वी उपस्थित की उपस्थित किया गया ड्रिल के दौरान मकड़ी खेड़ा स्थित सीयूजीएल मदर स्टेशन के पास गैस की गाड़ी में लीकेज और आग की सूचना मिली जिस पर सीयूजीएल की टीम द्वारा रोड के ट्रैफिक को रोका गया फायर फाइटिंग की गई उक्त कार्य में फायर सर्विस ,आपदा प्रबंधन आईओसीएल , बीपीसीएल, एचपीसीएल ,गेल इंडिया ,रिलायंस,की टीम के लोगों ने आपसी समन्वय के साथ किया किया जन और धन की हानि को रोकने का प्रयास किया गया फायर फाइटिंग में एबीसी फायर एक्सटिंग्विशर कार्बन डाइऑक्साइड अग्निशामक यंत्र का प्रयोग किया गया साथ ही साथ फायर सर्विस द्वारा होजपाइप और मॉनिटर के मध्यम से फायर फाइटिंग किया गया घायलों के लिए पारस अस्पताल और सीयूजीएल की प्राथमिक उपचार टीम ने प्राथमिक उपचार घयालो को दिया साथ ही एम्बुलेंस से सघन चिकित्सा के लिए हॉस्पिटल भेजा मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन लखन शुक्ला ने बताया आग से होने वाला नुक्सान राष्ट्रीय संपत्ति का नुक्सान है इसी हम सब को मिलकर के आग से बचाव के बारे में सोचना चाहिए आग न लगे उसकी व्यवस्था करनी चाहिए लगे हुए हुए उपकारणों की नियमित नियमित जाँच करना करनी चाहिए ताकि उपकारणों की क्रियाशिलता पता चल सके सेफ्टी अफसर विपिन रावत ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया |
|