3 अप्रैल रात 10 बजे से 4 अप्रैल दोपहर 2 बजे तक ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह रहेंगी बंद |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मौदहा,हमीरपुर l उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा बिलिंग प्रणाली में मेंटेनेंस कार्य कराए जाने के चलते जिले के बिजली उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। विभागीय जानकारी के अनुसार 3 अप्रैल की रात 10 बजे से 4 अप्रैल की दोपहर 2 बजे तक करीब 16 घंटे के लिए ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। इस दौरान उपभोक्ता न तो बिजली बिल जमा कर सकेंगे और न ही स्मार्ट मीटर रिचार्ज करा पाएंगे। इस संबंध में उपखंड अधिकारी ने बताया कि इस अवधि में उपभोक्ता पोर्टल, बिल जनरेशन और लोड बढ़ाने जैसी सभी ऑनलाइन सुविधाएं बाधित रहेंगी। स्थानीय स्तर पर मौदहा, रागौल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को भी इसका असर झेलना पड़ेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि परेशानी से बचा जा सके।
किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपभोक्ता 1912 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।