महिला किसान को पुष्पगुच्छ देकर किया गया सम्मानित |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
कुरारा,हमीरपुर l स्थानीय कृषि उत्पादन मंडी समिति में सरकारी दर पर गेहूं खरीद के दो केंद्र में किसानो के गेहूं की तौल कराई गई। वही केंद्र प्रभारी द्वारा महिला किसान कोपुष्प देकर स्वागत किया गया। कृषि उत्पादन मंडी समिति में सरकारी दर पर गेहूं खरीद के लिए तीन केंद्र स्थापित किए गए है। खाद्य एवं विपणन शाखा के दो केंद्र में गेहूं की तौल शुरू हो गई। केंद्र प्रभारी सुनील कुमार ने व गिरजानाथ तिवारी ने प्रथम महिला किसान झलोखर गांव निवासी भूरी पत्नी निर्भयदास प्रजापति को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इनकेपचास कुंतल गेहूं की तौल कराई हुई।तथा दो किसानों के गेहूं की तौल हुई।इस केंद्र में आज 116 कुंतल गेहूं की तौल तीन किसानो से कराई गई है।
वही दूसरे केंद्र के प्रभारी गिरजा नाथ तिवारी ने बताया कि तीन किसानो से 153 कुंतल गेहूं की तौल कराई गई है।मंडी समिति में ही पी सी एफ केंद्र में अभी तक तौल शुरू नहीं हो पाई है।दोनो केंद्र प्रभारी ने बताया कि ऑनलाइन करने वाले किसानों कोटोकन दिए गए है। तथा नंबर से गेहूं की तौल कराई जा रही है। वही कुछ अराजकतत्वों द्वारा बिनानम्बर के ही केंद्र के बाहर गेहूं का ढेर जबरन लगाया जा रहा है। बार बार मना करने पर भी यह लोग नहीं मान रहे है। जिससे टोकन वाले किसानों के गेहूं की तौल करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।गेहूं की तौल का शुभारम्भ हो गया है।