उत्तर प्रदेश का दूसरा ट्रांसजेंडर क्लिनिक यूपीयूएमएस सैफई में कुलपति महोदय के प्रयासों से हुआ संभव।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सैफई, इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजय सिंह के अथक प्रयासों से प्रदेश का दूसरा ट्रांसजेंडर क्लिनिक का शुभारंभ हुआ । क्लिनिक का उद्घाटन करते हुए कुलपति महोदय ने कहा कि-“इंसान में असमान्यता कोई बड़ी बीमारी नहीं है और सही समय से उसका इलाज संभव हो सकता है। चिकित्सालयों में किन्नर समाज को अलग-थलग और परित्यकत देखकर मेरे लिए भावनात्मक पल होता है और मैं कोशिश करता हूँ कि उनकी हर संभव मदद की जा सके।” मीड़िया को संबोधत करते हुए उन्होंने बताया कि सहज आरोग्य क्लिनिक के नाम से न्यू ओपीड़ी भवन के भूतल में कक्ष संख्या जी-2 में माह के प्रथम बुधवार को चिकित्सकों की टीम के द्वारा मरीजों की समस्याओं का निदान किया जायेगा।
ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के हर प्रकार के इलाज किए जायेंगे. इसके साथ ही साइकाइट्रिक ट्रीटमेंट भी दिया जायेगा. यहां पर इलाज के लिए अलग अलग विभाग से डॉक्टर उपलब्ध करवाए जायेंगे।
डॉ. अजय सिंह ने बताया कि भारत सरकार ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को हर प्रकार से समानता के अधिकार दे रही है. मेडिकल सर्विसेज में भी इन्हें प्राथमिकता मिलनी चाहिए, इसलिए इस क्लिनिक की शुरुआत की गई है. ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के सभी मरीजों को एक छत के नीचे हर प्रकार की सुविधाएं और परामर्श सुनिश्चित किए जायेंगे। यहां पर निसंकोच किन्नर समाज के लोग आ कर अपना उचित इलाज करवा सकते हैं।
डॉ. अजय सिंह ने ट्रांसजेंडर कम्युनिटी से अपील की है कि वे अपनी पहचान छुपाए न, न ही इसे कोई अभिशाप समझें। उन्होंने गैर सरकारी संगठनों खासकर रेखा चतुर्वेदी वारसी सेवा सदन की संयोजक से अपील की इस समुदाय के हित में उन्हें यूपीयूएमएस सैफई के सहज आरोग्य क्लीनिक में लाएं, ताकि उनका सही तरीके से इलाज हो सके। बचपन में ट्रांसजेंडर्स का उपचार बेहतर तरीके से हो सकता है, इसलिए पता लगते ही यूपीयूएमएस आकर माह के प्रथम बुधवार को डॉक्टरों से संपर्क करें, ताकि सही इलाज मिल सके।