जिला कारागार की पाठशाला, अस्पताल, पुरुष, महिला एवं बाल बैरक का निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ पत्र संख्या 87 / एसएलएसए-2/2026-(ऋ/सरन) 08.जनवरी .2026 के द्वारा 09.मई.2026 दिन द्वितीय शनिवार को जनपद कानपुर नगर में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करने हेतु आदेशित किया गया है जिसके अनुपालन में जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर के निर्देशानुसार दीवानी न्यायालय परिसर कानपुर नगर में 09.मई.2026 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर के कुशल निर्देशन में अभिनव तिवारी सिविल जज सी0 डि0 / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर द्वारा जिला कारागार कानपुर नगर की पाकशाला, अस्पताल, पुरुष बैरक, महिला बैरक व बाल बैरक का निरीक्षण किया गया इसी अनुक्रम में दोषसिद्ध बंदियों के हितार्थ विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान अभिनव तिवारी सिविल जज सी0 डि0 / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर द्वारा शिविर में उपस्थित दोषसिद्ध बंदियों को संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी गयी तथा उन्हें अवगत कराया गया कि बंदी अपने विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक हों। अभिनव तिवारी सिविल जज सी0 डि0 / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर द्वारा कैदियों से उनकी समस्याएं सुनी गयी तथा अवगत कराया गया कि दोषसिद्ध बंदियों को माननीय उच्च न्यायालय में अपील दाखिल करने में कोई भी कानूनी समस्य़ा होने पर अधीक्षक जिला कारागार कानपुर नगर के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर को अवगत कराने अथवा आवेदन पत्र देने का कथन किया गया जिस पर कार्यवाही करने की बात कही गयी। अधीक्षक जिला कारागार कानपुर नगर को निर्देशित किया गया कि जिन बंदियों के मामले में ई-जेल लोक अदालत / जेल लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित हो सकते हैं उनकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर को प्रेषित करें जिससे उनके मामलों का शीघ्र निस्तारण हो सके। अभिनव तिवारी सिविल जज सी0 डि0 / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर द्वारा जिन बंदियों की जमानत याचिका अधीनस्त न्यायालय द्वारा हो चुकी है उन्हें विधिक सहायता प्रदान की गयी। अभिनव तिवारी सिविल जज सी0 डि0 / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर द्वारा अवगत कराया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09.मई 2026 दिन द्वितीय शनिवार को दीवानी न्यायालय परिषद कानपुर नगर तथा कलेक्ट्रेट कानपुर नगर में किया जायेगा। जिसमें आपराधिक, 138 एन आई एक्ट, बैंक रिकवरी मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, टेलीफोन, बिजली एवं पानी के बिल, व्यवाहिकवाद, भू अधीग्रहण, राजस्ववाद तथा सिविल वादों का निस्तारण किया जायेगा।
|