ईपीएफओ के अधिकारी व उनके भाई का अंतरराष्ट्रीय पैरा डार्ट्स चैम्पियनशिप में हुआ चयन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर के अधिकारी राहुल गुप्ता का अंतरराष्ट्रीय पैरा डार्ट्स चैम्पियनशिप (मलेशिया) में चयन हुआ। चयन होने के बाद अब मलेशिया में आयोजित होने वाली इस चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हो रहे हैं। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता मलेशिया में 24 से 26 अप्रैल को आयोजित होगी, जिसमें राहुल गुप्ता एवं उनके जुड़वाँ भाई रोहित गुप्ता जो कि सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में अधिकारी है वह भी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। आपको बता दे कि इससे पूर्व भी दोनों भाई श्रीलंका में आयोजित पैरा क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। मलेशिया के लिए प्रस्थान से पूर्व कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर द्वारा राहुल गुप्ता को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम, शाहिद इक़बाल सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए प्रोत्साहित किया। राहुल गुप्ता ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग को दिया। उन्होंने विशेष रूप से क्षेत्रीय आयुक्त प्रथम शाहिद इक़बाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता में उसके आसपास के सहयोगी वातावरण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, और उन्हें यह सहयोग कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, कानपुर से पूर्ण रूप से प्राप्त हुआ।
|