उर्वरकों का संतुलित उपयोग कर मिट्टी, जल व पर्यावरण को करें सुरक्षित : डॉ मीनल
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के अधीन संचालित अनौगी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर आज उर्वरकों के संतुलित उपयोग प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।रासायनिक उर्वरकों का संतुलित मात्रा में प्रयोग फसलों की वृद्धि और उत्पादन के लिए आवश्यक है, लेकिन इनके अत्यधिक एवं असंतुलित उपयोग से मृदा तथा मानव स्वास्थ्य पर अनेक हानिकारक प्रभाव पड़ते है। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानो को संतुलित उर्वरक के प्रयोग के लिए जागरूक करना। कार्यक्रम में केंद्र के अध्यक्ष डॉ वी के कनौजिया ने दलहन अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने किसानों को बताया कि फसल उत्पादन क्षमता बढ़ाने,मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखने और लागत कम करने के लिए उर्वरकों का संतुलित मात्रा का प्रयोग करें और खेत के पानी को खेत में रोकने के बारे में जानकारी प्रदान की साथ ही बताया कि मिट्टी को भी कटाव से रोक कर सतत
|