व्यापारी वर्ग करेगा पीड़ित परिवार की मदद
संवाददाता फिरोज खान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत : तहसील अमरिया में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जूस पी रहे व्यापारी मुदित गुप्ता के जोरदार टक्कर मार दी थी जिसमें मुदित गुप्ता की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी आज मंत्री संजय सिंह गंगवाल ने परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। मंत्री संजय सिंह गंगवार ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से बातचीत की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि “मैं अपनी सैलरी से इस परिवार की आर्थिक मदद करूंगा।” साथ ही अन्य लोगों से भी अपील की कि वे अपनी क्षमता अनुसार इस परिवार का साथ दें। मंत्री ने परिवार की समस्याओं पर ध्यान देते हुए बच्चों के एडमिशन का भी पूरा इंतजाम करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कौशल गुप्ता से कहा कि वे व्यापारियों और स्थानीय लोगों से मदद जुटाकर परिवार तक पहुंचाएं। इस मौके पर चंद्र प्रकाश गुप्ता, प्रदीप ज्वेलर्स सिमरिया, संजय गुप्ता , विक्की गुप्ता समेत कई गणमान्य व्यक्ति और व्यापारी मौजूद रहे। मंत्री का संदेश : जो हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन और हम सब परिवार के साथ खड़े हैं। बच्चों की पढ़ाई और परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।”यह मुलाकात स्थानीय व्यापारी वर्ग में सराहनीय कदम माना जा रहा है।
|