चौबेपुर की लोहिया फैक्ट्री के कर्मचारियों का हंगामा, कानपुर-दिल्ली हाईवे जाम
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सोमवार की सुबह चौबेपुर स्थित लोहिया फैक्ट्री के सैकड़ों कर्मचारियों ने कम वेतन और सुविधाओं की कमी के विरोध में अपनी मांगों को लेकर कानपुर-दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। सुबह 8 बजे से शुरू हुए प्रदर्शन से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।कर्मचारियों के आरोप लगाते हुए कहा कि न्यूनतम मजदूरी से भी कम सैलरी दी जा रही है, 12-12 घंटे काम करने पर भी ओवरटाइम नहीं मिलता है, कहा पीएफ-ईएसआई के नाम पर कटौती, पर खाते में जमा नहीं किया जाता साथ ही 3 साल से वेतन वृद्धि नहीं की गई है।। इस महंगाई में घर चलाना मुश्किल हो चुका है।प्रदर्शनकारी हमें हमारा हक दो और श्रमिक एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। यूनियन प्रतिनिधि ने कहा लोहिया जी ने हमेशा मजदूर-किसान की बात की। उनके नाम की फैक्ट्री में ही मजदूरों का शोषण हो रहा है। जब तक लिखित आश्वासन नहीं, जाम नहीं खुलेगा। वहीं हंगामे की सूचना पर प्रशासन ने 1 घंटे में त्रिपक्षीय वार्ता का भरोसा दिया ।
|