मुख्य आयकर आयुक्त द्वारा सपरिवार ने किया पौधरोपण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | आयकर कर्मचारी महासंघ के प्लेटिनम जुबली वर्ष पर आयोजित “Walkathon एवं Plantation Drive” कार्यक्रम के अंतर्गत आयकर कर्मचारी महासंघ एवं आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सर्किल की संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा आयकर कालोनी, राजस्व परिसर, लक्ष्मण बाग, स्वरुप नगर, में सर्वप्रथम प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अपर्णा करन मैडम द्वारा सपरिवार पौधारोपण किया गया इसके अलावा दोनों संघों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी फलदार उपयोगी पौधों को लगाया. इसके बाद मुख्य अतिथि ने शुभकामना संदेश देते हुए जागरुकता मार्च को झंडी दिखाकर प्रारम्भ किया, जो कृषि विश्विद्यालय, कंपनी बाग होते हुए वापिस कालोनी सफलतापूर्वक संपन्न हुई. इस अवसर पर पर्यावरण बचाओ, पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ, जीवन बचाओ, हरित भारत, स्वस्थ भारत, नारों के साथ एकता, स्वास्थ्य, पर्यावरण आदि संकल्प के साथ बच्चों की उपस्थित उल्लेखनीय रही.इस विशेष कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संयुक्त आयकर आयुक्त (प्रशासन) आशीष चंद्र, आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा, महामंत्री राघवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, संयुक्त सचिव शरद प्रकाश अग्रवाल, पूर्व साथी अजय तिवारी, आयकर कर्मचारी महासंघ के सर्किल अध्यक्ष बृजेश कुमार, सर्किल महासचिव सुनील कुमार, रीजनल अध्यक्ष नवनीत शुक्ला, प्रकाश दीक्षित, बृजेश बाजपेई, अनिल चौधरी, कोमल शर्मा, स्वाति, सोनल, शिवम पाल, अमित पटेल, संतोष कुमार, उमेश वर्मा, प्रवीण बाजपेई, सुशील त्रिपाठी, राजेश, राधेश्याम, आदि के साथ भारी संख्या में साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
|