भीषण गर्मी के बीच यातायात कर्मियों के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु विशेष अभियान
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक हमीरपुर के निर्देशन में, यातायात प्रभारी निरीक्षक द्वारा भीषण गर्मी एवं लू के प्रभाव को देखते हुए यातायात पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष जागरूकता एवं राहत अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न चौराहों एवं ड्यूटी प्वाइंट्स पर तैनात यातायात कर्मियों को पानी की बोतलें, ओआरएस पाउडर एवं ग्लूकोज पाउडर वितरित किए गए।
यातायात प्रभारी द्वारा कर्मियों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, समय-समय पर ओआरएस एवं ग्लूकोज का सेवन करने तथा गर्मी से बचाव संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने हेतु जागरूक किया गया। हमीरपुर पुलिस अपने पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है।