होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जनपद के सभी ब्लॉकों में खुलेंगे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय
 
जनपद के सभी ब्लॉकों में खुलेंगे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय
Updated: 6/13/2026 11:54:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

जनपद के सभी ब्लॉकों में खुलेंगे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय
*भूमि चिन्हांकन में तेजी, डीएम ने सभी एसडीएम को दिए निर्देश
*पतारा के हथेही में प्रस्तावित विद्यालय हेतु भूमि का किया निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को विकासखंड पतारा के ग्राम हथेही में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की स्थापना हेतु प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूमि की स्थिति, पहुंच मार्ग एवं अन्य आवश्यक मानकों का परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
शासन के निर्देशानुसार जनपद के जिन विकासखंडों में वर्तमान में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित नहीं हैं, वहां नए विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। वर्तमान में कानपुर नगर जनपद में एक भी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित नहीं है। ऐसे में भीतरगांव, बिधनू, बिल्हौर, चौबेपुर, घाटमपुर, ककवन, कल्याणपुर, पतारा, शिवराजपुर, सरसौल तथा नगर क्षेत्र में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं के लिए आवासीय विद्यालय खोले जाने प्रस्तावित हैं।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में विद्यालय स्थापना के लिए तीन एकड़ निर्विवादित भूमि का शीघ्र चिन्हांकन कर प्रस्ताव उपलब्ध कराएं। भूमि ऐसी हो जहां सुगम पहुंच मार्ग उपलब्ध हो, हाईटेंशन विद्युत लाइन न हो तथा भूमि यथासंभव समतल हो। प्राथमिकता परिषदीय, राजकीय अथवा डायट परिसरों में उपलब्ध भूमि को दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बालिका शिक्षा को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन विद्यालयों में छात्राओं को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवास, भोजन, पुस्तकें, यूनिफॉर्म तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तथा शिक्षा से वंचित होने की आशंका वाली बालिकाओं को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालय खुलने से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूरस्थ स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। सुरक्षित आवासीय वातावरण, नियमित अध्ययन और शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता से बालिकाओं के बीच विद्यालय छोड़ने की प्रवृत्ति में कमी आएगी तथा उच्च कक्षाओं में नामांकन बढ़ेगा। यह पहल बालिका शिक्षा को सशक्त बनाने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह, तहसीलदार अंकिता पाठक सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बिवांर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के प्रति पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान
प्री-मानसून की धमाकेदार दस्तक, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जलभराव
पीडब्ल्यू स्कूल ऑफ स्टार्टअप्स के पूर्व छात्र ने बनाई 'सेंस ओरिजिनल'
आज से शुरू हो रहा तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला - मूल मंत्रआपकी योजना, आपकी सरकार,आपके द्वार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :