सीएम ग्रिड रोड का औचक निरीक्षण- कार्य में शिथिलता बरतने पर अनुशासनात्मक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय सोमवार को जोन-3 के अन्तर्गत सीएम ग्रिड रोड का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जोन-3 के अन्तर्गत बाबा कुटी स्थित जलकल कार्यालय में जोनल कार्यालय-3 एवं सह-कार्यस्थल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। मौके पर कमलेश पटेल जोनल अभियन्ता-5, प्रवीन यादव अधिशाषी अभियन्ता जल निगम, अधिशाषी अभियन्ता जलकल विभाग व अन्य उपस्थित रहे। सीएम सीएनवाई योजनान्तर्गत प्रस्तावित है। कार्य की लागत 12.42 करोड़ है। निरीक्षण के दौरान नौ माह व्यतीत होने के उपरान्त अभी तक जलकल विभाग ने लाइन नही डाली, और न ही जल निगम द्वारा कार्य शुरू किया गया है। जलकल व जल निगम के द्वारा पाइप शिफ्टिंग कार्य किया जाना था एवं केस्को द्वारा बिजली के पोल शिफ्ट करना था, जो अभी तक नही हुआ। नगर आयुक्त ने रोष व्यक्त करते हुए मुख्य अभियन्ता को तत्काल कारण बताओ नोटिस एवं सम्पूर्ण वस्तुस्थिति से नगर विकास विभाग शासन को अवगत कराने के निर्देश दिये गये। साथ ही कार्य में अभी कोई प्रगति परिलक्षित न होना, कार्य प्रारम्भ न करना आदि के सम्बन्ध में मुख्य अभियन्ता जॉच कर सम्बन्धित के विरूद्ध जवाबदेही निर्धारित करते हुए 10 दिन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे एवं कार्य को अतिशीघ्र प्रारम्भ कराते हुए निर्धारित समय-सीमा पर समाप्त किया जाये। निरीक्षण के समय मो. जैदी मुख्य अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि, आशीष बाजपेई जोनल स्व0 अधिकारी-3 एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। - कार्य लापरवाही पर सख्त कार्यवाहीजोन-1 मार्बल मार्केट से अलंकार गेस्ट हाउस तक सीएम ग्रिड से निर्मित हो रही सड़क का निरीक्षण किया गया। मुख्य अभियन्ता ने अवगत कराया गया कि पूर्व में किये गये निरीक्षण के दौरान यह निर्देश दिये गये थे कि दायीं पटरी पर जहां इंटरलॉकिंग फुटपाथ का कार्य चल रहा था। में जो बचे हुए कार्य हैं, वह समस्त कार्य 10 दिन में पूर्ण किये जाये एवं समस्त चैम्बरों को लेवेल में किया जाये और जितना गलियों का भाग बचा हुआ है, उसे सीवर व पेयजल से कनेक्ट किया जाये। वर्तमान में जल निगम द्वारा एक साइट से पाइप डालते हुए कनेक्शन कर दिया गया है, लेकिन दूसरी ओर कनेक्शन नही हुआ है। इस पर रोष व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि जल निगम , जलकल व केस्को दो दिन में अपना काम प्रत्येक दशा में खत्म कर अभियन्त्रण विभाग को सौप दे, तत्पश्चात् 10 दिन के अन्दर फुटपाथ का सारा कार्य समाप्त किया जाये। इस हेतु किसी भी प्रकार की हीला हवाली न की जाये। साथ ही मुख्य अभियन्ता को मौके पर कार्य में तेजी लाने व सम्बन्धित विभाग के कार्य ससमय पूर्ण हो, इस हेतु सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश भी निर्देश भी दिये गये। -बाक्स जनगणना के अन्तर्गत जोनल कार्यालय-3 का निरीक्षणजोनल कार्यालय -3 में जनगणना 2027 के अन्तर्गत जोनल/चार्ज अधिकारी जोन-3 के प्रगणकों द्वारा जमा कराये गये नजरी नक्शे का निरीक्षण किया गया तथा जनगणना में अब तक किये गये कार्यो की समीक्षा की गयी एवं मौके पर ही जोनल/चार्ज अधिकारी आावश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
|