होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  राज्य महिला आयोग सदस्य ने महिला जनसुनवाई में सुनीं महिलाओं की समस्याएं
 
राज्य महिला आयोग सदस्य ने महिला जनसुनवाई में सुनीं महिलाओं की समस्याएं
Updated: 6/19/2026 10:21:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

राज्य महिला आयोग सदस्य ने महिला जनसुनवाई में सुनीं महिलाओं की समस्याएं
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता द्वारा सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महिला जनसुनवाई में कुल 15 प्रकरणों की गहनता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनवाई की गई। प्राप्त शिकायतों में घरेलू हिंसा से संबंधित मामलों की संख्या अधिक रही। राज्य महिला आयोग सदस्य अनीता गुप्ता ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा तथा महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा पीड़ित महिलाओं को आवश्यक कानूनी सहायता एवं संरक्षण उपलब्ध कराया जाए। अनीता गुप्ता ने कहा कि महिला जनसुनवाई का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, हिंसा अथवा भेदभाव की स्थिति में आगे आकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, जिससे उन्हें समय पर न्याय एवं सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इस अवसर पर ए.सी.एम.-2 ऋतुप्रिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह, महिला थानाध्यक्ष कमर सुल्ताना सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसके उपरांत राज्य महिला आयोग सदस्य अनीता गुप्ता द्वारा ग्राम पंचायत सिंहपुर में जिला कार्यक्रम अधिकारी विभाग द्वारा आयोजित महिला जन-जागरूकता चौपाल, पोषण पंचायत एवं स्वास्थ्य शिविर में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य, पोषण, महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनीता गुप्ता ने कहा कि महिलाओं का स्वस्थ, शिक्षित एवं आत्मनिर्भर होना एक सशक्त समाज की पहचान है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं, जिनका लाभ अंतिम पंक्ति तक खड़ी प्रत्येक पात्र महिला तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने माताओं एवं अभिभावकों से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया तथा कहा कि कुपोषण मुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।कार्यक्रम में महिलाओं को संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एनीमिया से बचाव, पोषण संबंधी सावधानियों तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। वहीं पोषण पंचायत के माध्यम से पौष्टिक आहार, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीति सिन्हा सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए शासन की योजनाओं, महिला कल्याण कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी विषयों की जानकारी प्राप्त की। महिला जागरूकता चौपाल, पोषण पंचायत एवं स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से महिलाओं को सशक्त, जागरूक एवं स्वस्थ बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किया गया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कम सीडी रेश्यो वाले बैंकों को चेतावनी, जमा धनराशि के सापेक्ष ऋण वितरण बढ़ाने के निर्देश
डिजिटल संचार के क्षेत्र में सूचना विभाग की प्रभावी पहल
विश्वस्तरीय पैराशूट उत्पादन में जीआईएल की भूमिका अहम् -सामरिक जरूरतों को पूरा करने को प्रतिबद्ध है जीआईएल
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि करेंगे
सीएम के 'प्राकृतिक खेती' संकल्प को जमीन पर उतारती दिख रही सीएसए की किसान प्रदर्शनी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :