ट्रैक्टर से संचालित आटा चक्की मशीन फटी ,हुई नाबालिक की मौत
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम गुजौरा में ट्रैक्टर से संचालित आटा चक्की मशीन फट गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना कुरारा पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची।
मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि ग्राम गुजौरा निवासी लाखन ने अपने घर पर अनाज पिसाई हेतु ट्रैक्टर से संचालित आटा चक्की मशीन मंगाई थी। पिसाई के दौरान अचानक चक्की मशीन फट गई, जिससे लाखन का भतीजा अंश उर्फ भोले पुत्र देवराज (उम्र करीब 12 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु सीएचसी कदौरा जनपद जालौन ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
घटना में चक्की मालिक कामता साहू गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार हेतु कानपुर रेफर किया गया है। इसके अतिरिक्त मनोहर, वीरभद्र एवं ट्रैक्टर मालिक बाल किशन पुत्र शंकर सोनी को सामान्य चोटें आई हैं, जिनका उपचार सीएचसी कदौरा में चल रहा है।
प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।