बरिश के दृष्टिगत नगर आयुक्त ने जलभराव राहत पर किया निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शहर में आगामी दिवसों में होने वाली बरसात के दृष्टिगत जलभराव के निदान सोमवार को जोन-6 राजा का पुरवा क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजा का पुरवा में जल निकासी सुनिश्चित करने हेतु नगर निगम के अभियंत्रण खण्ड-6 द्वारा दो चरणों में कार्य किया जा रहा है। प्रथम चरण में नगर निगम निधि से रू0 21.63 लाख की लागत से मुख्य मार्ग जे0के0 मन्दिर रोड से राजा का पुरवा बस्ती तक 330 मीटर लम्बाई में 600 डाया आरसीसी हृयूम पाइप डाला जा रहा है, जो मौके पर प्रगति पर है। जोनल अभियन्ता ने बताया, कि पाइप लाइन डालने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, वर्तमान में मेनहोल का कार्य प्रगति पर है, जो तीन दिन के अन्दर समाप्त हो जायेगा। राजा का पुरवा पाइप लाइन को फण्ड आफिस चैराहे के मेनहोल से कनेक्ट कर दिया जायेगा। नगर आयुक्त द्वारा सख्त निर्देशित दिये गये कि कार्य में तेजी लायी जाये तथा सड़क क्रास कर फण्ड आॅफिस के बाहर लाइन कनेक्ट का कार्य यातायात दबाव के दृष्टिगत शनिवार को प्रारम्भ करके रविवार तक प्रत्येक दशा में समाप्त कर दिया जाये। जोनल अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि द्वितीय चरण में 15वें वित्त आयोग से राजा कापुरवा बस्ती में तालाब से बस्ती के मुख्य मार्ग तक आरसीसी हृयूम पाइप एवं दोनों भागों में काटी गयी सड़क के सुधार कार्य हेतु रू0 49.92 लाख का कार्य स्वीकृत है। प्रथम चरण के कार्य पूर्ण होते ही द्वितीय चरण के कार्य प्रारम्भ हो जायेंगे। निर्देशित किया गया कि कार्य में तेजी लाते हुए इस सप्ताह के अन्त तक प्रथम चरण के कार्यो को पूर्ण कर लिया जाये, तदोपरान्त तत्काल द्वितीय चरण के कार्य शुरू कर दिये जाये। निरीक्षण के दौरान जोनल अभियन्ता आरके सिंह, जोनल अधिकारी विजय शंकर पाण्डेय, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
|