विशेषाधिकार हनन प्रकरण पर डीएम और सीपी को रिमांइडर 5 कार्यदिवस में मांगी रिपोर्ट
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेयी के उठाए गए विशेषाधिकार हनन प्रकरण में विधानसभा सचिवालय ने जिला प्रशासन से जवाब तलब किया। पहले जारी नोटिस के बावजूद निर्धारित 15 कार्यदिवस में रिपोर्ट प्राप्त न होने पर सचिवालय ने रिमाइंडर जारी करते हुए डीएम एवं पुलिस आयुक्त से 5 कार्यदिवस के भीतर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।बता दें, 13 मई 2026 को आर्यनगर क्षेत्र के परमट स्थित सरकारी विद्यालयों के आधुनिकीकरण अभियान के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष 20 मई को विधायक अमिताभ ने आरोप लगाया था कि जनप्रतिनिधि के अधिकारों एवं दायित्वों के निर्वहन में बाधा उत्पन्न की गई। लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन हुआ। शिकायत पर विधानसभा सचिवालय ने जिला प्रशासन को 29 मई को पत्र जारी कर 15 कार्यदिवस में रिपोर्ट मांगी थी। समयसीमा बीत जाने के बाद भी जवाब नहीं दिया गया।जवाब नहीं मिलने पर विधायक ने सचिवालय में जनकारी की पुन: संज्ञान पर सचिवालय से 24 जून को दोबारा रिमाइंडर जारी करते हुए 5 कार्यदिवस में विस्तृत स्पष्टीकरण एवं रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विधायक अमिताभ ने गुरुवार को वीडियो जारी करते हुए, कहा कि यह मामला किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों के संवैधानिक अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता की आवाज़ के सम्मान से जुड़ा हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि विधानसभा सचिवालय के निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष जांच होगी। तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
|