मिशन 'सेफ फ्यूचर' अभियान में 21 वाहनों का हुआ चालान, 3 हुए सीज किए
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार अब स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद सख्त हो गई है। परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में 1 से 15 जुलाई 2026 तक 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव प्रवर्तन टीम व पुलिस टीम के साथ सड़क पर उतरे और खुद कमान संभाली। मिशन सेफ़ फ्यूचर इस अभियान के तहत 21 वाहनों का चालान किया तो वहीं 3 वाहनों पर सीज की कार्यवाही की गई। कानपुर मंडल आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी किये है, कि जो भी स्कूल वाहन अनफिट और बिना परमिट दौड़ रहे उन स्कूली वाहनों के खिलाफ बड़े स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में शनिवार को पनकी में अभियान चला कर 21 वाहनों पर चालान कि कार्यवाही की गई तो वही 3 वाहनों को सीज किया गया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 7 दिनों की मोहलत मंडल के अंतर्गत सभी स्कूल प्रबंधकों को दी गई है,की वह अपने वाहन की फिटनेस और परमिट को वैद्य करा ले, नहीं तो उसके बाद चालान की कार्यवाही के साथ सीज की कार्यवाही भी तुरंत की जाएगी। इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल' के डेटा के अनुसार, प्रदेश में हजारों वाहनों की फिटनेस और परमिट वैध नहीं हैं। ऐसे सभी स्कूल प्रबंधकों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। साथ ही फोन और व्यक्तिगत रूप से भी सचेत किया जा रहा है। प्रवर्तन कार्यवाही में एआरटीओ प्रवर्तन तृतीय सोम लता यादव, पीटीओ दीपक सिंह व पनकी पुलिस मौजूद रही।
|