मतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची जारी 18 तक दर्ज कराएं आपत्ति व सुझाव
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। आगामी निर्वाचन की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रस्तावित मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन कर दिया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा-25 के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की गई है।जारी प्रेस नोट के अनुसार 32 मिश्रिख (अजा) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 209-बिल्हौर (अजा), 43-कानपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 212-गोविन्द नगर, 213-सीसामऊ, 214-आर्यनगर, 215-किदवई नगर एवं 216-कानपुर कैण्ट तथा 44-अकबरपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 210-बिठूर, 211-कल्यानपुर, 217-महाराजपुर और 218-घाटमपुर (अजा) विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रस्तावित मतदेय स्थलों को सूची 4 जुलाई 2026 को प्रकाशित कर दी गई है। डीएम ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी मतदेय स्थल के संबंध में कोई आपत्ति, सुझाव अथवा संशोधन प्रस्तावित हो तो उसे 18 जुलाई 2026 तक लिखित रूप में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय या संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के तहसील कार्यालय में उपलब्ध करा दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित अंतिम तिथि तक प्राप्त होने वाले आपत्ति एवं सुझावों पर ही नियमानुसार विचार कर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।
|