मुख्य तकनीकी अधिकारी को सेवा निवृत्त पर दी जीवन मंगल की कामनाएं
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर |आईसीएआर–कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान कानपुर के मुख्य तकनीकी अधिकारी एस. एन. येमुल 31 जुलाई, 2026 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में लगभग 35 वर्षों (34 वर्ष 11 माह) की उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा पूर्ण करने के उपरांत अधिवर्षिता आयु प्राप्त कर सेवानिवृत्त हुए।इस अवसर पर आईसीएआर-अटारी, कानपुर में उनके सम्मान में सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया। समारोह में संस्थान के निदेशक डॉ.राघवेंद्र सिंह सहित वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने येमुल की भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए संस्थान तथा कृषि संबंधी विभिन्न परियोजनाओं के प्रभावी समन्वयन में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
|