आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाजयुमो ने फूंका मौलाना का पुतला
-शहर के फूलमती चौराहे पर भाजयुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का
ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कन्नौज।भगवान श्रीकृष्ण और भगवान शिव को लेकर मौलाना द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भड़क गए।उन्होंने मौलाना के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया और प्रशासन से कड़ी कार्यवाही की मांग की।शनिवार की दोपहर कन्नौज शहर के फूलमती चौराहे पर भाजयुमो कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़े संख्या में एकत्र हुए।उन्होंने यहां मौलाना जार्जिस अंसारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उपरोक्त लोगों ने नारेबाजी करते हुए मौलाना का पुतला भी जलाया। पदाधिकारियों का कहना था कि, मौलाना की भगवान / हिन्दू देवी देवताओं पर की गई टिप्पणी से उनकी भावनाएं आहत हुईं हैं।धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी से सामाजिक सौहार्द भी प्रभावित हो रहा है।प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले को संज्ञान में लेकर मौलाना के खिलाफ रासुका लगाने और कार्यवाही की मांग की।पदाधिकारियों का कहना था कि, मौलाना पहले से आपराधिक मामले में आरोपी रहे हैं, और जमानत पर बाहर हैं। प्रशासन समय रहते मौलाना पर कार्यवाही करे, अन्यथा संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करने को विवश होगा।बताते चलें कि उपरोक्त मामले में खबर लिखे जाने तक मौलाना की ओर से अपने ऊपर संगठन द्वारा लगाए गए आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी,वहीं प्रदर्शन का लेकर कोई आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया था।प्रदर्शन के दौरान कुलदीप पंडित, अनुज गुप्ता, छोटू यादव, नीतीश तिवारी, जग्गू अवस्थी, अबी गिहार, अमन मिश्रा, सूरज राजपूत, अर्पित यादव, लालू प्रजापति,धीरू कुशवाहा, अमित तिवारी, छोटू कन्नौजिया समेत अन्य मौजूद रहें।