होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  दुग्धशाला विकास विभाग के स्वर्ण जयंती वर्ष पर एक दिवसीय डेयरी कॉन्क्लेव आयोजित
 
दुग्धशाला विकास विभाग के स्वर्ण जयंती वर्ष पर एक दिवसीय डेयरी कॉन्क्लेव आयोजित
Updated: 8/7/2026 12:34:00 AM By Reporter-

दुग्धशाला विकास विभाग के स्वर्ण जयंती वर्ष पर एक दिवसीय डेयरी कॉन्क्लेव आयोजित
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 'दुग्ध स्वर्ण महोत्सव' के अंतर्गत विकास भवन स्थित कल्पवृक्ष सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पशुपालकों को आधुनिक डेयरी प्रबंधन, उन्नत नस्ल के पशुपालन, वैज्ञानिक तकनीकों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था।
मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि डेयरी क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने पशुपालकों से वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने एवं शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पशु चिकित्सकों एवं बेलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के विशेषज्ञों ने उन्नत नस्ल के पशुओं के पालन, संतुलित आहार, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन तथा गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। नोडल अधिकारी भूपत सिंह ने मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना के उद्देश्यों, पात्रता एवं लाभों की विस्तार से जानकारी देते हुए अधिकाधिक पशुपालकों से योजना का लाभ लेने का आग्रह किया।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों एवं लीड बैंक के मुख्य प्रबंधक ने डेयरी व्यवसाय को स्वरोजगार एवं आयवृद्धि का प्रभावी माध्यम बताते हुए बैंकिंग सुविधाओं एवं वित्तीय सहायता के संबंध में जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 में ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित 28 आवेदकों में से 17 लाभार्थियों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा चयन पत्र एवं अनुमति पत्र वितरित किए गए। चयन पत्र प्राप्त कर लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन के प्रति आभार जताया।
डेयरी कॉन्क्लेव में दुग्ध संघ पराग, बेलिनी डेयरी एवं लीड बैंक द्वारा जागरूकता एवं सूचना स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से पशुपालकों को विभिन्न योजनाओं, पशु बीमा, दुग्ध विपणन तथा वित्तीय सहायता संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक कमलेश कुमार, पवन कुमार, बीमा एजेंट स्वतंत्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मानवता की मिसाल बने रिक्रूट आरक्षी आदर्श मिश्रा को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
हमीरपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही से माह जुलाई में 205 खोए स्मार्टफोन बरामद
जलभराव हो जाने से लोगों का निकलना हो रहा है मुश्किल
छात्र संसद एवं कन्या भारती का चुनाव परिणाम घोषित
“एक पेड़ माँ के नाम”अभियान के तहत गंगा टास्क फोर्स ने चलाया वृक्षारोपण अभियान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :