पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सपा के आवास पर हुआ पीडीए चौपाल का आयोजन
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा 228 के प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति के आवास पर मिशन 2027 को लेकर पी डी ए चौपाल का आयोजन किया गया l जिसमें समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए पूर्व प्रत्याशी ने सभी साथियों से मिशन 2027 की महत्वपूर्ण चर्चा करते हुए कहा कि सभी को मिलकर के पीडीए की सरकार बनानी है तभी उत्तर प्रदेश की जनता को न्याय मिलेगा क्या छात्र हो, क्या बेरोजगार हो, क्या महिलाएं हो सारे लोग परेशान हैं l इस पीडीए चौपाल में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजबहादुर पाल ,एडवोकेट राजेश कुमार श्रीवास अधिवक्ता सभा प्रदेश सचिव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश प्रधान एवं पूर्व प्रधान, कुंदन प्रजापति जिला अध्यक्ष अधिवक्ता सभा, पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव अजय उर्फ कल्लू यादव , सलीम सिद्दीकी पूर्व जिला सचिव, बदलू फौजी , पिंटू यादव जिला सचिव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे l