होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  तिरंगा कंसर्ट में झूमे लोग, देशभक्ति के जज्बे से हुए सराबोर
 
तिरंगा कंसर्ट में झूमे लोग, देशभक्ति के जज्बे से हुए सराबोर
Updated: 8/14/2026 9:59:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

तिरंगा कंसर्ट में झूमे लोग, देशभक्ति के जज्बे से हुए सराबोर
*भरतनाट्यम, नाट्य मंचन और कविताओं ने जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख, वीर बलिदानियों व स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन सम्मानित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।हाथों में तिरंगा, जुबां पर वंदे मातरम् और दिलों में देशभक्ति का जज्बा। गुरुवार को फूलबाग स्थित नाना राव पार्क में कुछ ऐसा ही वातावरण दिखाई दिया। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित तिरंगा कंसर्ट में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लघु नाटक और ओजपूर्ण कविताओं ने लोगों को राष्ट्रप्रेम के रंग में सराबोर कर दिया। देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों पर लोग झूम उठे और पूरा परिसर भारत माता की जय के उद्घोष से गूंजता रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ वीर बलिदानियों के परिजनों की अगुवाई में सेना के जवानों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नायशा अरोड़ा ने सितार पर स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की संगीतमय शुरुआत की।
ओंकारेश्वर विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् पर भरतनाट्यम आधारित मनमोहक प्रस्तुति दी। लय, भाव और देशभक्ति के अद्भुत संगम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति समाप्त होते ही पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। तरंग सेवा संस्थान के कलाकारों ने नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से आजादी के संघर्ष को जीवंत किया। कलाकारों ने संदेश दिया कि असंख्य बलिदानों से मिली स्वतंत्रता को सुरक्षित और सशक्त बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
कवि सम्मेलन में मुकेश श्रीवास्तव, बृजेंद्र प्रताप सिंह और मनीष मीत ने अपनी ओजपूर्ण रचनाओं से देशभक्ति की अलख जगाई। वीर रस से भरी कविताओं ने कभी दर्शकों में जोश भरा तो कभी बलिदानियों की स्मृतियों ने लोगों को भावुक कर दिया।
कंसर्ट का सबसे भावुक क्षण तब आया, जब स्कूली छात्र-छात्राओं ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने हाथों से लिखे पत्र सेना के जवानों को सौंपे। बच्चों की भावनाओं से भरे इन पत्रों ने जवानों के साथ दर्शकों को भी भावविभोर कर दिया।
विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान नागरिकों को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का बोध कराता है। विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के त्याग व बलिदान के कारण ही हम स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं। नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विधायक नीलिमा कटियार, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया। राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।मंच संचालन हिना श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर एडीएम सिटी आलोक कुमार गुप्ता, परियोजना निदेशक डीआरडीए आलोक कुमार सिंह, एडीआईओएस प्रशांत द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता, विस्थापित परिवारों का संघर्ष देश के लिए प्रेरणा
सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा एवं कल्याण को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा
पुलिस आयुक्त ने तिरंगा यात्रा को हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना
एडीजी जोन ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
एडीजी जोन ने कानपुर देहात के 07 थानों हेतु ई-मालखाना पोर्टल का किया शुभारम्भ
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :