होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  साइबर अपराध के प्रति जागरूकता का संदेश देती फिल्म “Silent Crimes” की विशेष स्क्रीनिंग
 
साइबर अपराध के प्रति जागरूकता का संदेश देती फिल्म “Silent Crimes” की विशेष स्क्रीनिंग
Updated: 8/19/2026 11:54:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

साइबर अपराध के प्रति जागरूकता का संदेश देती फिल्म “Silent Crimes” की विशेष स्क्रीनिंग |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कानपुर शाखा एवं कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के संयुक्त तत्वावधान में तथा रोटरी क्लब सूर्या, कानपुर के सहयोग से “Silent Crimes” शॉर्ट फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा निर्मित लगभग 40 मिनट की यह फिल्म साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों, अपराधियों की कार्यप्रणाली तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करती है। फिल्म का संदेश स्पष्ट है कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी हथियार जागरूकता और सतर्कता है। फिल्म में प्रसिद्ध अभिनेता अन्नू कपूर ने साइबर क्राइम इंस्पेक्टर करतार सिंह की प्रमुख भूमिका निभाई है, जबकि एसीपी आनंद ओझा ने एसीपी अंगद वर्मा की भूमिका निभाई है। फिल्म के माध्यम से यह दर्शाया गया है कि आज अपराध का स्वरूप बदल चुका है और साइबर अपराधी मोबाइल फोन, इंटरनेट एवं डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर आम नागरिकों को अपना शिकार बना रहे हैं। कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त कानपुर  रघुबीर लाल, आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, मानद सचिव डॉ. (प्रो.) शालिनी मोहन, रोटरी क्लब सूर्या कानपुर के अध्यक्ष डॉ. रोटेरियन प्रशांत गुप्ता तथा सचिव डॉ. कुनाल सहाय सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। अनजान लिंक पर क्लिक न करना, ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करना, संदिग्ध कॉल एवं संदेशों से सावधान रहना तथा किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल इसकी सूचना देना आवश्यक हैआईएमए कानपुर, कानपुर पुलिस कमिश्नरेट एवं रोटरी क्लब सूर्या का यह संयुक्त प्रयास साइबर अपराध के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने और समाज को डिजिटल रूप से अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पुलिस आयुक्त ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
यूपी टी20 लीग के मैचों को लेकर मण्डलायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक
पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़कर हुआ 600 रुपए
बारावफात पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित
C3iHub, आईआईटी कानपुर का बड़ा कदम
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :