साइबर जागरूकता और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में सहयोग के लिए की शिष्टाचार भेंट |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | कानपुर ज़ोन की पुलिस के लिए साइबर जागरूकता और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में सहयोग के लिए आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर डॉ. मनिंद्र अग्रवाल के साथ बैठक हुई। यह पहल अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर ने अपनी टीम यमुना प्रसाद, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर व अभिषेक भारती, पुलिस अधीक्षक, औरैया के साथ मिलकर की है। अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन के मार्गदर्शन में अभिषेक भारती, पुलिस अधीक्षक, औरैया ने प्रेजेंटेशन दिया।
|