एडीजी जोन द्वारा क्रिकेट विजेता टीम को ट्राफी एवं पुरस्कार दिए गए |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | ग्रीन पार्क गौरव कप के अंतर्गत आयोजित सद्भावना क्रिकेट मैच सांसद-XI एवं कानपुर-XI टीमों के मध्य खेला गया। मैच के समापन अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। इस आयोजन के माध्यम से खेल भावना, आपसी सहयोग, सद्भाव एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
|