सड़कों को गुडढामुक्त और सुगम बनाने हेतु निरन्तर गुणवत्ता की जॉच व निरीक्षण अभियान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने सोमवार को बरसात के समय सड़कों पर हुए गड्ढों को गडढामुक्त और सुगम बनाने के अभियान के तहत जोन-5 स्थित वार्ड-07 निराला नगर में चल रहे पैच मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जोन-5 वार्ड-7 के अन्तर्गत निरालानगर में हो रहे पक्के पैच मरम्मत के कार्य पर पैच का कार्य प्रगति पर पाया गया। जोनल अभियन्ता ने बताया कि वार्ड-07 निराला नगर में बैंक ऑफ बडौदा से दिया क्लीनिक होते हुए बबलू शटरिंग की दुकान तक पक्का पैच (हॉट मिक्स प्लान्ट) का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य की लम्बाई 2 किमी है एवं इसकी लागत 30.00 लाख रूपया है, इसे मे0 दिव्या इण्टरप्राइजेज द्वारा बनाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, डामरीकरण के स्तर और कार्य की गति का बारीकी से जायजा लिया गया। गुणवत्ता जांच में मौके पर इस्तेमाल की जा रही डामर व गिट्टी के मिश्रण और रोलिंग प्रक्रिया का परीक्षण किया गया। कार्यदायी संस्था को निर्धारित मानकों के अनुसार ही सामग्री का उपयोग करने की सख्त हिदायत दी गई। समयबद्धता पर क्षेत्रीय नागरिकों को आवागमन में हो रही असुविधा को देखते हुए जोनल अभियन्ता कमलेश पटेल को निर्देश दिये कि शेष पैच वर्क के कार्य में निरन्तर करते हुए रात्रि में भी इसे कराया जाये तथा प्रातः प्रत्येक दशा में इस कार्य को समाप्त किया जाये। सफाई एवं सुरक्षा के लिए कार्यस्थल पर मलबा न फैलने, ट्रैफिक को सुचारफ रखने और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने पर जोर दिया गया। साथ ही जोनल स्व0 अधिकारी को पैच मरम्मत के बाद इस मार्ग के दोनो साइट पटरी की तत्काल सफाई के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान जोनल अभियन्ता को सख्त निर्देश देतेे हुए कहा कि सड़कों के रख-रखाव और गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी। यदि मानक के विपरीत कार्य पाया जाता है, तो संबंधित ठेकेदार के विरफद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कमलेश पटेल जोनल अभियन्ता-5, अवनीश यादव जोनल स्व0 अधिकारी, अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
|