होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  राजनीतिक दलों की मौजूदगी में परखी जा रहीं ईवीएम-वीवीपैट
 
राजनीतिक दलों की मौजूदगी में परखी जा रहीं ईवीएम-वीवीपैट
Updated: 9/18/2026 10:32:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

राजनीतिक दलों की मौजूदगी में परखी जा रहीं ईवीएम-वीवीपैट 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित रोस्टर के अनुसार कानपुर नगर में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अधिकृत इंजीनियर एक-एक मशीन की तकनीकी जांच कर उसकी कार्यक्षमता परख रहे हैं। पूरी प्रक्रिया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कराई जा रही है और इसकी ऑनलाइन निगरानी भी की जा रही है। एफएलसी के दौरान भारत निर्वाचन आयोग से आए प्रेक्षकों का दल, जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विवेक चतुर्वेदी के साथ समाजवादी पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अपना दल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मशीनों की जांच और परीक्षण की प्रक्रिया देखी। जनपद में प्रस्तावित 3736 पोलिंग बूथों के लिए 5417 ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की चरणबद्ध जांच की प्रक्रिया 17 सितंबर से प्रारंभ हुई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अधिकृत इंजीनियर मशीनों के विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। किसी मशीन को उपयोग योग्य मानने से पहले उसकी कार्यशीलता का परीक्षण किया जा रहा है। प्रथम स्तरीय जांच में तकनीकी परीक्षण के बाद मशीनों में वोट डालकर यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि मशीनें सही तरीके से काम कर रही हैं। मशीन की कार्यशीलता की पुष्टि होने के बाद कंट्रोल यूनिट को पिंक पेपर सील से सील कर सुरक्षित रखा जा रहा है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मशीनों की जांच और उनके संचालन को देखने का अवसर दिया जा रहा है। एफएलसी में मशीनों की सामान्य तकनीकी जांच के साथ रैंडम तरीके से चयनित मशीनों का विस्तृत परीक्षण भी किया जाता है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा रैंडम चयनित मशीनों में से 2 प्रतिशत मशीनों पर 500 वोट, 2 प्रतिशत मशीनों पर 1000 वोट और 1 प्रतिशत मशीनों पर 1200 वोट डालकर उनकी कार्यक्षमता का परीक्षण किया जाता है। इस तरह रैंडम चयनित कुल 5 प्रतिशत मशीनों पर अधिक संख्या में वोट डालकर उन्हें परखा जाता है। प्रथम स्तरीय जांच पूरी होने के बाद जांच में सही पाई गई अन्य मशीनों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईवीएम वेयरहाउस में सीलबंद कर सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद निर्धारित चरण में ईवीएम प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से प्रथम रैंडमाइजेशन किया जाता है। यह प्रक्रिया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में होती है। प्रथम रैंडमाइजेशन के माध्यम से ईवीएम और वीवीपैट का विधानसभा क्षेत्रवार आवंटन किया जाता है एफएलसीशुदा मशीनों से ही होगी ट्रेनिंग और जागरूकताप्रथम स्तरीय जांच में सही पाई गई एफएलसीशुदा मशीनों में से ही निर्धारित मशीनों का उपयोग मतदान कार्मिकों की ट्रेनिंग और मतदाता जागरूकता के लिए किया जाएगा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट
तीन लाख ‘आशीर्वाद के दीयों’ से रोशन होगा कानपुर, मोतीझील में जलेंगे 76 हजार दीये
आग तो आग है दोस्त या दुश्मन फैसला हमे करना है
16 नवंबर से स्वगणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
अनुरक्षण एवं संचालन शुल्क न चुकाने वाली टेनरियों पर होगी कार्रवाई
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :