पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन में कानपुर पुलिस 24 घंटे चौकन्ना.अपराध व अपराधियों के विरुद्ध हो रही है ताबड़तोड़ कार्यवाही.इसी क्रम 24 घंटे के अंदर सीसामऊ थाना पुलिस ने किया चोरी का खुलासा.दबोचे गए दो शातिर चोर.पकड़े गए अभियुक्त अविनाश कुमार उर्फ बाबू व पुष्कर गौड़ उर्फ पुत्तन हैं.
दोनों अभियुक्तों के पास से चोरी का 11 अदद बिल पाना, 2 अदद बड़े पाने, 2 अदद बड़े पेंचकस, 2 अदद रेती, 2 अदद बड़े टामी, एक अदर जैक प्रेशर, 2 अदद जैक कैंची, एक अदद जैक छोटा, एक अदद बड़ा टेलीवर,एक अदद किरास, एक अदद गदेली ठप्पा, एक अदद पटा बड़ा, एक अदद छोटी पटिया, एक अदद हथौड़ा, एक अदद रैचिट टामी, 2 अदद जैक रॉड बड़े,4 अदद जैक रॉड छोटे, एक अदद छोटा टेलीवर, एक अदद आकड़ा, एक अदद आरी ब्लेड, एक अदद बड़ी रॉड, एक अदद पेंचकस, एक अदद बड़ा बोल्ट, एक अदद बड़ी छेनी, एक अदद बड़ी चाबी, दो अदद छोटी चाबी व एक अदद सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी बरामद.दोनों अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा गया है न्यायालय. थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, अरुण कुमार, गौरव कुमार, धर्मराज प्रसाद, कांस्टेबल प्रिंस कुमार, लक्ष्मीकांत पटेल, रि. कांस्टेबल शिवम सागर व रि. महिला कांस्टेबल कीर्ति ने इस गिरफ्तारी व बरामदगी को अंजाम दिया है |