नेहरू जयंती पर महानगर कांग्रेस का पुष्पांजलि कार्यक्रम
- आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू के योगदान को किया याद
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर आज कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में घंटाघर स्थित नेहरू प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने स्वतंत्रता के बाद देश को विकास, वैज्ञानिक सोच, लोकतांत्रिक मूल्यों और धर्मनिरपेक्षता की मजबूत नींव प्रदान की। शिक्षा, विज्ञान, उद्योग, कृषि एवं राष्ट्रीय संस्थानों के निर्माण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।कांग्रेसजनों ने कहा कि नेहरू जी के विचार, उनकी दूरदर्शिता और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस दौरान संजय शाह, ,मनोज मेहरोत्रा,सुनील राठौर,राकेश साहू,नईम उमर,धर्मेंद्र सिंह,,प्रमोद गुप्ता,राजेश खन्ना,रवि बाजपेई,विनोद अवस्थी,सुमित पंत,दिलीप शुक्ला,लल्लन अवस्थी,रम्मू मिश्रा,रवि तिवारी,विश्वनाथ जायसवाल,कपिल जायसवाल,सुधीर साहू,संजय दीक्षित,दिनेश सिंह,मनोज दुबे,विपिन तिवारी,कौशलेन्द्र निगम,सुरेंद्र भदौरिया,अमित मिश्रा,संजय शिखर,जियाउर रहमान,नसीम अंसारी,अनुज शर्मा,विनय जायसवाल,सुरेश गुप्ता आदि थे।