होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  कागज कारोबारी के बेटे की छठी मंजिल से गिरकर मौत
 
कागज कारोबारी के बेटे की छठी मंजिल से गिरकर मौत
Updated: 11/15/2026 11:10:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

कागज कारोबारी के बेटे की छठी मंजिल से गिरकर मौत 
- गर्लफ्रेंड से मिलने अपार्टमेंट आया, फॉरेंसिक ने जुटाए साक्ष्य, हत्या की आशंका पर चार लोग हिरासत में
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। सिंहपुर स्थित रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। छठी मंजिल से गिरकर गुरु कृपा पेपर के मालिक के 22 वर्षीय इकलौते बेटे संभव खंडेलवाल की मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की पर परिवार में कोहराम मच गया।
मां बेटे का शव देखकर बेसुध हो गईं। वहीं, परिजनों ने शरीर पर चोटों के निशान देखकर मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक जांच की। मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
गुमटी नंबर पांच निवासी विशाल खंडेलवाल गुरु कृपा पेपर के कारोबारी हैं। उनका 22 वर्षीय बेटा संभव खंडेलवाल शनिवार शाम करीब पांच बजे सिंहपुर स्थित रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट के बी-2 टावर की छठी मंजिल पर रहने वाली अपनी महिला मित्र से मिलने आया था। युवती अपनी मां और छोटे भाई के साथ वहां रहती है। कुछ देर बाद ही संभव छठी मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के समय युवती का मुंहबोला मामा भी मौजूद था। चोटों के निशान देख परिजनों ने जताई हत्या की आशंका संभव की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। शव देखने के बाद उन्होंने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई। उनका कहना था कि यदि संभव इतनी ऊंचाई से गिरा होता तो शरीर पर चोटों के निशान अधिक स्पष्ट दिखाई देते। उसकी बांह और पैर में खरोंच के निशान थे, जबकि सिर में भी चोट लगी थी। परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।
सूचना पर पहुंची बिठूर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर अपार्टमेंट की छठी मंजिल से लेकर नीचे गिरने वाले स्थान तक साक्ष्य जुटाए गए। टीम ने अस्पताल पहुंचकर भी जांच की। पुलिस ने महिला मित्र, उसकी मां, छोटे भाई और मौके पर मिले मुंहबोले मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। 
बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया- मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। चार लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही संभव की मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बरहरा में नवनिर्मित पुलिस चौकी का शुभारंभ, एसपी मृगांक शेखर पाठक ने फीता काटकर किया उद्घाटन
अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय
शिक्षक संकुल बैठक में शिक्षकों ने साझा की नवीनतम शिक्षण तकनीक
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ, कलेक्ट्रेट से निकाली गई जागरूकता वाहन रैली
संस्कृत इंटर कॉलेज में शिक्षा की जगह बाबा का दरबार और भंडारा, एक सप्ताह से पढ़ाई ठप
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :