पुलिस की बड़ी कामयाबी, CEIR पोर्टल से 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद
-करीब 25 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पश्चिम जोन पुलिस के साइबर क्राइम सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए CEIR पोर्टल की मदद से 101 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी के कुशल निर्देशन में साइबर क्राइम सेल, पश्चिम जोन एवं समस्त थानों के साइबर हेल्प डेस्क के संयुक्त प्रयास से यह सफलता मिली। 28 नवंबर 2026 को बरामद सभी 101 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। लंबे समय से खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस की इस सराहनीय पहल के लिए आभार जताया और पूरी टीम की प्रशंसा की। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में पश्चिम जोन पुलिस अब तक करीब *450 मोबाइल फोन* बरामद कर उनके मालिकों को वापस दिला चुकी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल खोने या चोरी होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं और नजदीकी थाने अथवा साइबर हेल्प डेस्क को सूचना दें।
|