होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  2.      
  3. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  4.      
  5. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  6.      
  7. रक्त परीक्षण विभाग में लगी मरीजों की भीड़ देखकर संबंधितों को दिए दिशा निर्देश।
  8.      
  9. वार्डों सहित रक्त परीक्षण विभाग एवं ओपीडी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
  10.      
  11. कन्नौज ।मुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शक्ति वसु ने किया संयुक्त जिला अस्पताल का दैनिक निरीक्षण ।
  12.      
  13. कन्नौज - तेज धमाके के साथ पुराने मकान के उड़े दरवाजे। तेज धमाका सुन इलाके में मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच। धमाके में नही हुआ कोई जान माल का नुकसान। घटना स्थल से पुलिस को रखे मिले पुराने पटाखे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इक्कठा कर लैब भेजे। कोतवाल दिग्विजय सिंह बोले जल्द सने होगी सच्चाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बगिया फजल ईमाम मोहल्ले का मामला।
  14.      
  15. कन्नौज - घर घर वोटिंग के लिये जागरुक कर रहे सिलेंडर। गैस सिलेंडर में चिपकाए जा रहे वोटिंग के लिये जागरुक करने वाले स्टीकर। जिला पूर्ति विभाग ने शुरू कराया जागरुकता अभियान। सिलेंडर ढोने वाले वाहनों को बनाया मतदाता जागरुकता रथ। सदर स्थित गैस एजेंसी से हुई मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत। डीएसओ राजेश कुमार मिश्रा बोले आयोग के निर्देशानुसार शुरू किया गया जागरुकता अभियान।
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -कन्नौज यूनियन बैंक में लगी भीषण आग। आग से बैंक पूरी तरह जलकर राख। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। होली की छुट्टी के कारण आज बन्द थी बैंक। लाखों कैश और अभिलेख सहित कम्प्यूटर जलकर नष्ट होने की आशंका। शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण। छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर स्थित यूनियन बैंक शाखा में लगी आग। छिबरामऊ कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद।
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज कार की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप,गुस्साए डॉक्टरों व छात्राऑ ने हाइवे किया जाम,पुलिस ने कार को पकड़ा,मेडिकल कॉलेज में तैनात थे,डॉक्टर तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने का मामला
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज -तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से हुआ फरार, मौके पर पहुंची पुलिस, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव के पास की घटना।
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश कन्नौज -कन्नौज पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ,बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की,अखिलेश और कांग्रेस पर बोला हमला ,वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश-औरैया एक भ्रष्ट खंड शिक्षा अधिकारी ₹30000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।
  26.      
  27. सुप्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उदास नहीं रहे
  28.      
  29. उत्तर प्रदेश/कानपुर-एडीजी जोन ने निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की दिलाई शपथ
  30.      
  31. उत्तर प्रदेश/कानपुर देहात-एडीजी जोन ने नवनिर्मित मीडिया सेंटर कक्ष का किया उद्घाटन
  32.      
  33. उत्तर प्रदेश/कानपुर-छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण दल आया वापस, कुलपति ने दी बधाई
  34.      
  35. उत्तर प्रदेश/कानपुर -उ.प्र. दिवस का सीएसए सभागार में विस अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ।
  36.      
  37. उत्तर प्रदेश/वाराणसी- माता मंगलागौरी के अन्नकूट श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर निकाला गयी भव्य कलश यात्रा
  38.      
  39. उत्तर प्रदेश- कानपुर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पेटिंग, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए प्रत्येक स्तर पर जिला ओलम्पिक संघ करेगा प्रोत्साहित-सुब्रत पाठक
 
प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए प्रत्येक स्तर पर जिला ओलम्पिक संघ करेगा प्रोत्साहित-सुब्रत पाठक
Updated: 11/5/2020 5:57:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए प्रत्येक स्तर पर जिला ओलम्पिक संघ करेगा प्रोत्साहित-सुब्रत पाठक
जिला ओलम्पिक संघ की प्रथम बैठक संघ के अध्यक्ष एवं कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुब्रत पाठक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई
-बैठक में संघ के पदाधिकारियों को सौंपी गईं कई जिम्मेदारियां
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। जिला ओलम्पिक संघ की प्रथम बैठक बुधवार को जिला मुख्यालय जीटी रोड स्थित एक होटल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष एवं सांसद तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक जी ने की। बैठक का संचालन एस के सिंह चंदेल ने किया तथा संघ के महासचिव आर एस कठेरिया ने संघ के स्वरूप की विस्तृत व्याख्या कर सभी के कार्य बताए। बैठक में बताया गया कि इस ओलम्पिक संघ की संबद्धता उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ से मिल चुकी है, इस सम्बद्धता के संबंध में अध्यक्ष महासचिव एवं उपाध्यक्ष ने स्वयं लखनऊ पहुंचकर सम्बद्धता पत्र प्राप्त कर लिया है। सभी खेलों की सम्बद्धता भी जिला ओलम्पिक संघ कन्नौज से की गई है। 
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष व कन्नौज लोकसभा के सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि, यह बड़े हर्ष का विषय है कि जनपद कन्नौज में जिला ओलम्पिक संघ का गठन आप सभी के सहयोग से हो गया है। अभी तक कन्नौज की खेल प्रतिभाओं को निखरने हेतु उचित प्लेटफॉर्म नही मिल पाता था जिसके कारण प्रतिभाओं का ह्रास हो जाता था, या पैसे के अभाव में प्रतिभाएं दब जाती थी। इस दिशा में आज के बाद कन्नौज लोकसभा की ऐसी प्रतिभाओं को निराश नही होना पड़ेगा। जिला ओलम्पिक संघ का ये प्रयास रहेगा कि आने वाले समय मे प्रदेश और राष्ट्रीय लेबल के साथ साथ अंतर्राष्ट्रीय लेबल पर भी हमारे जनपद की प्रतिभाओं को खेलते हुए देखने को मिलेगा। जनपद के कई खिलाड़ियों को जिला ओलम्पिक संघ के न होने के कारण बाहर के संघ के द्वारा खिलाया जा रहा है, परन्तु अब ऐसा नही होगा। प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए हर स्तर पर हर प्रकार से संघ द्वारा प्रोत्साहित हेतु प्रयास किया जाएगा। श्री पाठक ने कहा कि वर्तमान समय में देखने को मिल रहा है कि हमारे घरों के बच्चों में खेल के प्रति कोई रुचि नही रही है, बच्चे फील्ड के खेलों को नकारते हुए मोबाइल गेमों में व्यस्त हैं। एक जमाना था जब हम स्कूल से घर आते ही खेलने के लिए निकल जाते थे और देर शाम तक हमको ढूंढा जाता था। श्री पाठक ने कहा कि पिछले वर्ष पूज्य पिता स्व. ओम प्रकाश पाठक जी की प्रथम पुण्यतिथि पर समरसता दिवस के तहत स्टेट लेवल क्रिकेट का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। उसी से प्रेरणा लेते हुए जिला ओलम्पिक संघ का गठन करने का विचार मन में आया और आप सभी के सहयोग से किए गए कार्य के तहत परिणाम आप सभी के समक्ष है। जिला उपाध्यक्ष प्रवीण टण्डन ने अपने सम्बोधन में कहा कि जल्द ही आप सभी अपने-अपने ब्लॉक और तहसील स्तर पर टूर्नामेंटों का आयोजन शुरू कर जिला स्तर के लिए चुनिंदा प्रतिभाओं को खिलाया जाए तथा राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य किया जाए। बैठक में जिला ओलम्पिक संघ के कोषाध्यक्ष सचिन चतुर्वेदी, महासचिव आर. एस. कठेरिया, उपाध्यक्ष प्रवीण टण्डन, एस. के. सिंह चन्देल, पवन त्रिवेदी, सचिव विवेक सिंह, अभिषेक दुबे, उप सचिव रवि प्रताप सिंह, सह कोषाध्यक्ष अवनीश बेरिया, सदस्य अनिल यादव समेत भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, पवन पाण्डेय, आशुतोष मिश्रा, जीतू तिवारी, रामवीर कठेरिया, अभिमन्यु ठाकुर, मंगलम पाण्डेय, शिवेंद्र कुमार, राजा पाठक, समुद्र श्रीवास्तव, अंकित कठेरिया, संदीप बर्मा, संदीप भदौरिया, श्यामजी ठाकुर, ज्ञानेश चतुर्वेदी, पीयूष तिवारी, धर्मेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
इनसेट-इन्हें सौंपा गया विभिन्न खेलों का प्रतिनिधित्व
जिला ओलम्पिक संघ से विभिन्न खेलों को सम्बद्धता देते हुए हाकी से शंकर सिंह, फुटवाल से शिव कुमार सिंह चंदेल, बास्केट बॉल से योगेंद्र सिंह भदौरिया, टेबल टेनिस से संजीव गुप्ता, बैडमिन्टन से सुधांशू गुप्ता, साइकिलिंग से विवेक सिंह, बॉक्सिंग से दीपेन्द्र सिंह सेंगर, शूटिंग से सुब्रत पाठक, तीरंदाजी से चितवन पाठक, नौकायन से आर एस कठेरिया, तैराकी से अनिल द्विवेदी मनीषी, चेस से राहुल गुप्ता, हैंडबॉल से प्रवीण टण्डन, लॉन टेनिस से धीरेंद्र मिश्रा, जुडो से योगेंद्र शर्मा, लॉन बॉलिंग से मनु पाल, कुश्ती से अनिल यादव छोटू, कबड्डी से अभिषेक दुबे, बॉलीबॉल से सोनू सिंह, स्क्वेस से शरद मिश्रा जिले का प्रतिधित्व करेंगे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
विकास न होने पर मतदान का करेंगे बहिष्कार
ईशन नदी पुल से युवक ने लगाई छलांग,मौत
लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाला शातिर लुटेरा चढ़ा पुलिस के हत्थे
आखिरी दिन सपा सहित 14 लोगों ने किया नामांकन
कम वोटिंग वाले बूथों के मतदाताओं को मतदान के लिये किया जाये जागरूक
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :