मौदहा पुलिस ने 8 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा व स्विफ्ट डिजायर कार सहित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मौदहा पुलिस द्वारा अभियुक्तगण सद्दाम पुत्र शफीक खान व विमल कुमार पुत्र छोटेलाल को 08 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा व गांजा परिवहन मे प्रयुक्त एक अदद स्विफ्ट डीजायर कार के साथ मलिकुआं चौरहा से डिग्री कालेज रोड पुलिया के पास कस्बा मौदहा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0- 238/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जनपद न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मेंउ0नि0 अभिषेक त्रिवेदी,उ0नि0वरुण कुमार ,आ0 अमित कुमार ,का0 विजय प्रताप ,रि0 का0 जयदीप आदि शामिल रहे l