इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की बैठक संपन्न
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया का 25 जुलाई 2026 दिन शनिवार को 48वां स्थापना दिवस समारोह प्रेसक्लब लखनऊ में मनाए जाने के उपलक्ष्य में एक बैठक बुन्देलखण्ड इलेक्ट्रो होम्योपैथिक स्टडी सेंटर पटकाना हमीरपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। सर्व प्रथम डॉ मैटी के चित्र पर माल्यार्पण कर ईएच डॉ नरेन्द्र भूषण निगम ने कहा कि सभी चिकित्सक इहमाई की सदस्यता, रजिस्ट्रेशन एवं जिला पंजीयन समय पर रिन्यूवल कराते रहे जिससे चिकित्सा कार्य में किसी तरह की कोई परेशानी न आये। ईएच डॉ गणेश सिंह (जिला प्रभारी अधिकारी पंजीयन) इलेक्ट्रो होम्योपैथिक कार्यालय जनपद हमीरपुर ने कहा कि सभी चिकित्सक अपनी इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा विधा से ही काम करें। किसी अन्य चिकित्सा विधा का प्रयोग न करें। अधिकारी द्वारा जांच करने पर बोर्ड आफ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिसिन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी रजिस्ट्रेशन एवं जिला पंजीयन अवश्य दिखाएं। डॉ मानसी (नोडल अधिकारी) जिला पंजीयन ने सभी चिकित्सकों से कहा कि इहमाई के 48वें समारोह मनाने के लिए प्रेस क्लब लखनऊ चलें। अधिक से अधिक निशुल्क इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा कैम्प लगाएं। बैठक में ईएच डा नईम कुरैशी, डॉ कंचन गुप्ता, डॉ मानसी, डॉ मेहर मधुर निगम, डॉ भूपेंद्र, डॉ वैभव, डॉ अंकित कबीर, डॉ रफीक अहमद, डा देवानंद सागर (कैम्प प्रभारी), डॉ केशव कुमार सेन, डॉ सुनीता सागर एवं डॉ सुशील कुमार निगम आदि ईएच चिकित्सक उपस्थित रहे।