घर घर गूंजे गिरिराज महाराज के जयकारे
- गाय के गोबर से बनाए गए गोवर्धन महाराज
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ आलोक प्रजापति
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। दीपावली के दूसरे दिन कस्बा तथा ग्रामीण अंचल में घर-घर गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की गयी। इस अवसर पर महिलाओं ने घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा अर्चना की।
दीपावली के दूसरे दिन रविवार को गली, मुहल्लों के साथ हर घर में गोबर से गिरिराज महाराज की आकृति बना कर गोवर्धन पूजा की गई। घरों में ही परिक्रमा देकर लोगों ने गिरिराज महाराज के जयकारे लगाए। गोवर्धन पूजा में गोबर बनी आकृति आटा ,चावल तथा सींग से सजावट कर गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की गयी तथा परिक्रमा कर ब्रज के देवता की जय-जयकार होती रही। गोवर्धन पूजा में तेरे माथे मुकुट विराज रहयो श्री गोवर्धन महाराज अनोखी त्यागी झांकी समेत अनेकों भजन एवं जयकारे गूंजते रहे। इस अवसर पर अन्नकूट का भोग भी लगाया गया। घर-घर गोबर से गिरिराज महाराज के प्रतीकात्मक स्वरूप बनाए गए। महिलाओं और पुरुषों ने कढ़ी, चावल और बाजरा की खिचड़ी से बने अन्नकूट से भोग लगा कर गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना कर परिक्रमा लगाई।