होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  2.      
  3. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  4.      
  5. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  6.      
  7. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  8.      
  9. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  10.      
  11. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  12.      
  13. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  14.      
  15. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  16.      
  17. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  18.      
  19. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  20.      
  21. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  22.      
  23. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  24.      
  25. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  26.      
  27. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  28.      
  29. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  30.      
  31. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  32.      
  33. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  34.      
  35. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  36.      
  37. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  38.      
  39. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जिलाधिकारी के निर्देश पर एफएसएआई की स्टेट स्क्वॉड एवं जनपद टीमों की ताबड़तोड़ छापेमारी
 
जिलाधिकारी के निर्देश पर एफएसएआई की स्टेट स्क्वॉड एवं जनपद टीमों की ताबड़तोड़ छापेमारी
Updated: 10/16/2025 11:15:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

जिलाधिकारी के निर्देश पर एफएसएआई की स्टेट स्क्वॉड एवं जनपद टीमों की ताबड़तोड़ छापेमारी 
U- जिलाधिकारी के सख्त तेवर मिलावटखोरों पर कसता शिकंजा 
U- भोर से सक्रिय टीमों ने जनपद के प्रवेश मार्गों पर पकड़ा 5750 किलोग्राम मिलावटी खोया 
U-जिसका मूल्य ₹19.14 लाख जेसीबी से गड्ढा खोद जमीदोज किया गया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी  जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमों द्वारा जनपद में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विरुद्ध  निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपदवासियों को केवल शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ ही उपलब्ध कराए जाएं, इसके लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भोर से ही  अधिकारियों की टीमों ने जनपद के प्रवेश मार्गों, प्रमुख बाजारों, निर्माण इकाइयों, दुकानों और मंडियों में सघन छापेमारी अभियान आरंभ किया।जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा “जनपद में मिलावट पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। किसी भी कीमत पर मिलावटखोरों को बख्शा नहीं जाएगा।”जिलाधिकारी की इस सख्त कार्यवाही से जनपद की विभिन्न खोया मंडियों में सन्नाटा छा गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें दीपावली पर्व तक लगातार सक्रिय रहेंगी।कार्यवाही कर संग्रहित नमूनों का विवरण (15.अक्टूबर.2025)
सहायक आयुक्त (खाद्य)  संजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 09 नमूने संग्रहीत कर प्रयोगशाला भेजे गए।
क्रमांकखाद्य पदार्थस्थान
1          पनीर      चकेरी मोड़, कानपुर नगर
2          बर्फी      चकेरी मोड़, कानपुर नगर
3         मिल्क केक       नौबस्ता चौराहा
4          बर्फी       नौबस्ता चौराहा 
5          खोया       पनकी पड़ाव
6         खोया       मरियानी, चौबेपुर
7         खोया       मरियानी, चौबेपुर 
8         खोया       मरियानी, चौबेपुर 
9         खोया       मरियानी, चौबेपुर
उपरोक्त सभी नमूनों को विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। विशेष निरीक्षण कार्यवाही खाद्य सचल प्रयोगशाला  द्वारा विभिन्न स्थानों पर मौके पर खाद्य पदार्थों की जांच की गई। ग्राहक संतुष्टि फीडबैक स्टिकर लगवाकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया। खाद्य कारोबारकर्ताओं को स्वच्छता, हाइजीनिक दशाओं एवं उपयोग अवधि अंकन संबंधी निर्देश दिए गए। पनकी पड़ाव, कानपुर नगर खोया जो कानपुर नगर से लाया जा रहा था के मानव उपयोग के लिए अनुपयुक्त पाये जाने पर नमूना संग्रहण कर 550 किलोग्राम (मूल्य ₹1,98,000) खोया को नष्ट कराया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा उत्तर प्रदेश के कार्यालय से गठित स्टेट स्क्वॉड एवं जनपद की संयुक्त टीम ने मरियानी, चौबेपुर में अस्वच्छ परिस्थितियों में 04  गाड़ियों  जिसमें से 2 गाडियां कानपुर देहात,1गाडी आगरा 1 गाड़ी में फिरोजाबाद से  खोया लाया जा रहा था जिसे प्रारम्भिक जांच में मानव उपयोग के लिए अनुपयुक्त पाये जाने पर लाए गए 4 नमूने संग्रह कर 5200 किलोग्राम (मूल्य ₹17,16,000) खोया को जेसीबी से खुदवाए गए गड्ढे में फेंककर मिट्टी से ढकवाकर नष्ट किया गया। यह विशेष अभियान खोया, पनीर, दूध, घी, मिठाई, नमकीन, ड्राई फ्रूट्स, खाद्य तेल, रंगीन मीठे खिलौने एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद के निर्माण इकाइयों, भंडारण स्थलों, कोल्ड स्टोरेजों एवं मंडियों में निरंतर संचालित रहेगा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
एसपी ने पुलिस बल के साथ लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
लाजपत नगर में हुई ज़ोका रेस्टोरेंट की ग्रैंड ओपनिंग सांसद ने किया रिबन काटकर शुभारंभ
कृषि मेले की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
विकासिका अध्यक्ष का जन्म दिन मनाकर दी गई शुभकामनाएं
मॉर्निंग वॉकर को डंपर ने कुचला, स्कूटी को 30 मीटर घसीटा; गुस्साई भीड़ ने किया पथराव
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :