होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  2.      
  3. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  4.      
  5. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  6.      
  7. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  8.      
  9. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  10.      
  11. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  12.      
  13. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  14.      
  15. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  18.      
  19. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  20.      
  21. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  22.      
  23. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  24.      
  25. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  26.      
  27. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  28.      
  29. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  30.      
  31. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  32.      
  33. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  34.      
  35. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  36.      
  37. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  38.      
  39. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जिलाधिकारी ने किया नौबस्ता मण्डी के धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण
 
जिलाधिकारी ने किया नौबस्ता मण्डी के धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण
Updated: 11/4/2025 2:03:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

जिलाधिकारी ने किया नौबस्ता मण्डी के धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण 
U-धीमी खरीद और कमजोर पर्यवेक्षण के लिए एडीएम (सिविल सप्लाई) एवं जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | धान खरीद सत्र 2025-26 के अंतर्गत जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज नौबस्ता मण्डी परिसर में स्थापित धान, ज्वार और बाजरा के राजकीय क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने क्रय प्रगति की जानकारी ली और केंद्रों पर धीमी खरीद पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। नौबस्ता मण्डी में कुल 11 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान 123 कुंतल धान और 30 कुंतल ज्वार की खरीद दर्ज की गई, जबकि बाजरा की खरीद शून्य पाई गई। जिलाधिकारी ने कहा कि किसान हित से जुड़े इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्रों के अभिलेखों और रजिस्टरों की बारीकी से जांच की। उन्होंने पाया कि रखरखाव और सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए और क्रय प्रक्रिया को त्वरित गति से संचालित करने का आदेश दिया। धीमी खरीद और कमजोर पर्यवेक्षण के लिए एडीएम (सिविल सप्लाई) एवं जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में धान, ज्वार, बाजरा और मक्का की खरीद को तेज कराएं तथा किसानों के लिए पेयजल, छाया, तौल और भुगतान की सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा किसानों को समयबद्ध रूप से न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने की है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर उदासीनता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पारदर्शी खरीद व्यवस्था किसानों के हितों की सुरक्षा का मूल आधार है, इसलिए सभी अधिकारी इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में लें।जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में धान के कुल 41 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2369 प्रति कुंतल निर्धारित है। अब तक 1095 किसानों ने पंजीकरण कराया है और धान की कुल खरीद का लक्ष्य 70,000 मीट्रिक टन रखा गया है। इसी प्रकार मक्का के लिए 7 क्रय केंद्र संचालित हैं, जहाँ ₹2400 प्रति कुंतल न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है। मक्का के लिए अब तक 149 किसानों ने पंजीकरण कराया है और 1000 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा गया है। ज्वार और बाजरा की खरीद के लिए 14-14 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें ज्वार का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹3699 प्रति कुंतल और बाजरा का ₹2775 प्रति कुंतल है जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में खरीफ फसलों की खरीद सुचारु, पारदर्शी और किसान हित में हो, यही शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों पर सुविधाओं की निरंतर निगरानी करते रहें और किसानों की हर समस्या का मौके पर समाधान सुनिश्चित करें।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील घाटमपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी ने किया नौबस्ता मंडी समिति कार्यालय का औचक निरीक्षण, पाँच कार्मिक अनुपस्थित पाए गए
किदवई नगर विधान सभा में होगी सांसद/विधायक खेल स्पर्धा
पेट में आर-पार घुसी सरिया निकालकर बचाई 5 वर्षीय बच्चे की जान
कॉलेज संचालक ने शिक्षिका से हड़पे 6.50 लाख, मुकदमा दर्ज
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :