होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  2.      
  3. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  4.      
  5. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  6.      
  7. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  8.      
  9. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  10.      
  11. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  12.      
  13. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  14.      
  15. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  18.      
  19. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  20.      
  21. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  22.      
  23. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  24.      
  25. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  26.      
  27. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  28.      
  29. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  30.      
  31. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  32.      
  33. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  34.      
  35. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  36.      
  37. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  38.      
  39. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जिलाधिकारी ने किया नौबस्ता मंडी समिति कार्यालय का औचक निरीक्षण, पाँच कार्मिक अनुपस्थित पाए गए
 
जिलाधिकारी ने किया नौबस्ता मंडी समिति कार्यालय का औचक निरीक्षण, पाँच कार्मिक अनुपस्थित पाए गए
Updated: 11/4/2025 2:05:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

जिलाधिकारी ने किया नौबस्ता मंडी समिति कार्यालय का औचक निरीक्षण, पाँच कार्मिक अनुपस्थित पाए गए 
U-कार्यालय परिसर में अव्यवस्था एवं गंदगी पर जतायी नाराजगी, मंडी सचिव का वेतन रोका 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को पूर्वाह्न 10:15 बजे कृषि उत्पादन मंडी समिति, नौबस्ता कार्यालय एवं परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में गंभीर अव्यवस्थाएँ पाई गईं और कुल पाँच कार्मिक अनुपस्थित मिले। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मंडी सचिव का नवंबर माह का वेतन रोके जाने के आदेश दिए तथा सभी अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप निदेशक (निर्माण) मंडी समिति पंकज कुमार गुप्ता, मंडी सचिव विजिन बालियान तथा जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विक्रम सिंह उपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में पाया कि पाँच लिपिकों में से चार रामचन्द्र पाण्डेय, प्रज्ञा दीक्षित, प्रियंका कटियार और अवंतिका सिंह अनुपस्थित थे, जबकि चार चपरासियों में से एक ऊषा अनुपस्थित पाई गईं। 
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय और परिसर की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि अलमारियाँ अव्यवस्थित रूप से रखी हैं, दीवारों पर लगी मच्छर-जालियाँ टूटी हुई हैं तथा मंडी परिषद द्वारा खरीदे गए उपकरण परिसर में बिखरे पड़े हैं, जिनके खराब होने की आशंका है। जिलाधिकारी ने कहा कि मंडी सचिव द्वारा परिसर के रखरखाव और उपकरणों के उपयोग का समुचित पर्यवेक्षण नहीं किया जा रहा है। परिसर में अत्यधिक गंदगी और कूड़े का जमाव भी पाया गया, जिससे कार्यालय वातावरण अस्वच्छ बना हुआ है।भवन की छत के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने पाया कि छत पर पेड़-पौधे उगे हुए हैं और ड्रेनेज पाइप गंदगी से अवरुद्ध हैं, जिसके कारण कक्षों में सीपेज की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जलापूर्ति हेतु स्थापित पेयजल टंकियाँ बिना ढक्कन के खुली पाई गईं, जो संचारी रोग नियंत्रण मानकों के विपरीत है। जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोग अभियान के बाद भी ऐसी स्थिति अत्यंत आपत्तिजनक है। उन्होंने निर्देश दिए कि मंडी सचिव तत्काल कार्यालय और परिसर की सफाई सुनिश्चित कराएँ, सभी अप्रयुक्त उपकरणों का निस्तारण कराएँ तथा कार्यालय की अलमारियों को व्यवस्थित करें। उन्होंने कहा कि उपेक्षा और निरीक्षण में कमी के कारण मंडी सचिव का नवंबर माह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका जाता है।जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि मंडी समिति में उप निदेशक (प्रशासन) और उप निदेशक (निर्माण) दोनों के कार्यालय होने के बावजूद पर्यवेक्षण का अभाव स्पष्ट दिखाई देता है। दोनों अधिकारियों को तीन दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। 
निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कृषकों एवं व्यापारियों की सहायता हेतु कोई हेल्प डेस्क स्थापित नहीं है। जिलाधिकारी ने तत्काल निर्देश दिए कि मंडी सचिव किसानों और व्यापारियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना सुनिश्चित कराएँ।उन्होंने कहा कि मंडी समिति किसानों और व्यापारियों की सेवा के लिए स्थापित की गई है, अतः इसका वातावरण स्वच्छ, सुव्यवस्थित और उत्तरदायी होना चाहिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील घाटमपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी ने किया नौबस्ता मण्डी के धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण
किदवई नगर विधान सभा में होगी सांसद/विधायक खेल स्पर्धा
पेट में आर-पार घुसी सरिया निकालकर बचाई 5 वर्षीय बच्चे की जान
कॉलेज संचालक ने शिक्षिका से हड़पे 6.50 लाख, मुकदमा दर्ज
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :