होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  ठिठुरन में खुले आसमान से राहत, रैन बसेरों में उमड़े निराश्रित
 
ठिठुरन में खुले आसमान से राहत, रैन बसेरों में उमड़े निराश्रित
Updated: 12/24/2025 12:49:00 AM By Reporter- ANKUR GUPTA

ठिठुरन में खुले आसमान से राहत, रैन बसेरों में उमड़े निराश्रित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।शीतलहर और बढ़ती ठंड के बीच खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर निराश्रितों के लिए रैन बसेरे राहत का ठिकाना बनकर सामने आए हैं। जनपद में ठंड बढ़ने के साथ रैन बसेरों में ठहरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते पांच दिनों में ही 2707 निराश्रितों ने रैन बसेरों में सुरक्षित आश्रय लिया।
शासन के निर्देशों के क्रम में नगर निगम द्वारा जनपद के छह जोनों में कुल 30 स्थायी और एक अस्थायी सहित कुल 35 रैन बसेरे संचालित किए जा रहे हैं। प्रमुख अस्थायी रैन बसेरा झकरकटी बस अड्डे पर स्थापित है। सभी रैन बसेरों में निराश्रितों के लिए कंबल, रजाई और गद्दे उपलब्ध कराए गए हैं तथा प्रत्येक रैन बसेरे के बाहर अलाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। शासन के निर्देशानुसार सभी रैन बसेरे पूरी तरह निःशुल्क संचालित किए जा रहे हैं।
रैन बसेरों की निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों के पहुंचने की स्थिति में अतिरिक्त रजाई-कंबलों की व्यवस्था तत्काल कराई जा रही है, जिससे किसी भी निराश्रित को असुविधा न हो।
*सुतरखाना का शहरी आश्रय गृह बना सुरक्षित ठिकाना*
पं. दीन दयाल अन्त्योदय योजना–राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के अंतर्गत शहरी बेघर व्यक्तियों के लिए सुतरखाना क्षेत्र में नौ नंबर रेलवे स्टेशन मार्ग पर 50 बेड क्षमता वाला अत्याधुनिक तीन मंजिला रैन बसेरा संचालित किया जा रहा है। यहां महिला, पुरुष और दिव्यांगजन के लिए पृथक व्यवस्था की गई है।
*इस रैन बसेरे में अटैच टॉयलेट, सभी कमरों में आरओ पेयजल*, प्रवेश द्वार पर फुलवारी, पूरे परिसर में पाथवे तथा अत्यंत स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया गया है।
यहां 14 दिसंबर को सर्वाधिक 122 निराश्रितों ने आश्रय लिया, जबकि इसी अवधि में एक अन्य दिन 14 दिसंबर को 101 निराश्रित भी दर्ज किए गए। अन्य तिथियों पर यहां ठहरने वालों की संख्या इस प्रकार रही—
19 दिसंबर: 78
20 दिसंबर: 57
21 दिसंबर: 28
22 दिसंबर: 56
*झकरकटी बस स्टैंड का अस्थायी रैन बसेरा भी भर रहा*
नगर निगम द्वारा झकरकटी बस स्टैंड पर संचालित 29 बेड क्षमता वाले अस्थायी रैन बसेरे में भी समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां प्रत्येक दो बेड के बीच मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, बेड पर रजाई, कंबल और तकिए की व्यवस्था की गई है।
यहां ठहरने वालों की संख्या रही—
19 दिसंबर: 32
20 दिसंबर: 73
21 दिसंबर: 56
22 दिसंबर: 67
अपर नगर आयुक्त मो0 अवेश खान ने बताया कि शीतलहर को देखते हुए रैन बसेरों की व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जनपद का कोई भी निराश्रित व्यक्ति ठंड में खुले में न रहे और सभी को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सम्मानजनक आश्रय उपलब्ध हो।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
महापौर ने किया किसान सम्मान दिवस एवं कृषि मेला/प्रदर्शनी उद्घाटन
आईसीसीसी परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न
4 से 6 जनवरी तक मोतीझील में लगेगा सरस मेला, तैयारियों को लेकर बैठक
किड्स प्रीमियर लीग का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल
शिवराजपुर के पंचायत सचिव, एडीओ पंचायत व खंड विकास अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :