होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  गैस एजेंसी की लापरवाही उजागर, जांच में सहयोग न करने पर पुष्पा गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
 
गैस एजेंसी की लापरवाही उजागर, जांच में सहयोग न करने पर पुष्पा गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
Updated: 3/19/2026 6:40:00 PM By Reporter- ANKUR GUPTA

गैस एजेंसी की लापरवाही उजागर, जांच में सहयोग न करने पर पुष्पा गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) राजेश कुमार ने बताया कि जनपद में घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्राप्त हो रही शिकायतों के आधार पर पुष्पा गैस एजेंसी, 12/480 खलासी लाइन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को समय से गैस उपलब्ध कराना एजेंसियों की जिम्मेदारी है और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिला पूर्ति कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के लैंडलाइन नंबर 0512-2988763 एवं व्हाट्सएप नंबर 6394616122 पर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को समय से घरेलू गैस की डिलीवरी नहीं की जा रही है। 
मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कर्नलगंज एवं नवाबगंज तथा पूर्ति निरीक्षक कोतवाली व कर्नलगंज की संयुक्त टीम द्वारा उक्त एजेंसी के शोरूम एवं कार्यालय पर औचक छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ मौजूद रही, जो गैस न मिलने से आक्रोशित थे। जांच के समय एजेंसी का प्रोपराइटर एवं मैनेजर दोनों अनुपस्थित पाए गए। मौके पर मौजूद कर्मचारी जावर अली एवं सलोनी (पुत्री मनोज पुरी) मिले, जिन्होंने स्वयं को एजेंसी पर कार्यरत बताया, लेकिन गैस स्टॉक, आवंटन एवं वितरण से संबंधित अभिलेख मांगने पर उपलब्ध नहीं करा सके। टीम द्वारा मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं के बयान भी दर्ज किए गए, जिनमें समय से गैस आपूर्ति न होने की पुष्टि हुई।
अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) ने बताया कि जांच टीम जब मेनावती मार्ग स्थित एजेंसी के गैस गोदाम पहुंची तो वह भी बंद मिला। प्रारंभिक जांच एवं उपभोक्ताओं के लिखित बयानों से स्पष्ट हुआ कि एजेंसी द्वारा न केवल उपभोक्ताओं को समय से गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी, बल्कि जांच में भी सहयोग नहीं किया गया।
इन गंभीर अनियमितताओं को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, लखनऊ को एजेंसी के निलंबन की संस्तुति भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि जनपद में गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
*कंट्रोल रूम में सिलेंडर आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों में आई कमी
जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति की स्थिति सामान्य बनी हुई है और शिकायतों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। 18 मार्च 2026 को जिला पूर्ति कार्यालय के कंट्रोल रूम पर कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 का तत्काल निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष पर कार्रवाई जारी है।
कॉल सेंटर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों में अधिकांश समस्याएं बुकिंग एवं डिलीवरी से संबंधित रहीं, जिनका समाधान संबंधित गैस एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर कराया गया। इसके साथ ही पूर्व में प्राप्त शिकायतों में से 38 मामलों का भी निस्तारण किया गया, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जनपद में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें। प्रशासन द्वारा गैस आपूर्ति की सतत निगरानी की जा रही है और सभी एजेंसियों को समयबद्ध डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बाजार में ईद की खरीदारी को उमड़ा हुजूम
18वाँ स्थापना दिवस समारोह’ एवं 'फसल अवशेष प्रबंधन पर हुई कार्यशाला
रामनवमी शोभायात्रा के लिए नागरिकों संग पुलिस अधिकारियों ने की बैठक
जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू, डीएम ने किया प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ
जिलाधिकारी ने स्व 0 चन्द्र प्रकाश पाठक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :